February 23, 2026 1:51 pm
ब्रेकिंग
Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ...
छत्तीसगढ़

हेल्दी हाथी की मौत पर सदमे में वन विभाग, रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज की घटना

बलरामपुर: रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में एक हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद रात में ही एसडीएम तहसीलदार सहित राजस्व और वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

हेल्दी हाथी की मौत कैसे हुई: रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत महावीरगंज गांव में जंगल किनारे बीती रात हाथी के पड़े होने की खबर मिली. हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया. जानकारी के मुताबिक यह हाथी तमोर पिंगला के जंगल से विचरण करते हुए रामानुजगंज रेंज में पहुंचा था.

शनिवार की शाम को वन विभाग वाले हाथी के आने की मुनादी माइक से करा रहे थे. हमें भी हाथी के आने का पता चला तो हम लोग जल्दी जल्दी खाना खाकर यहां से बस्ती की ओर चले गए. हाथी इस ओर कभी कभार ही आता है. हाथी की मौत हो गई इस बात का पता हमें आज सुबह चला है. 20 से 25 दिन पहले भी एक हाथी इस ओर आया रहा. घर तो तोड़फोड़ कर हाथी वापस लौट गया: वीरेंद्र, ग्रामीण, महावीरगंज गांव, रामानुजगंज

हाथी की मौत की खबर हमें मिली. सूचना के बाद हम लोग महावीरगंज गांव पहुंचे हैं. कल यह हाथी तमोर पिंगाल होते हुए वाड्रफनगर से रामानुजगंज रेंज में पहुंचा था. हाथी के आते ही हमने गांव वालों को अलर्ट कर दिया. गांव और उसके आस पास मुनादी करा दी. शनिवार रात करीब 10 बजे हमें हाथी की मौत की खबर मिली. डॉक्टरों की टीम मेडिकल करेगी. मेडिकल रिपोर्ट के बाद मौत का सही समय और वजह दोनों का पता चल पाएगा: अनिल पैकरा, SDO, फॉरेस्ट

बढ़ रहा वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष: बलरामपुर जिले में वन्य जीव के बीच संघर्ष लगातार जारी है हाथी के हमले में इंसानों की मौतें हो रही हैं तो कभी अन्य कारणों से वन्य जीव हाथी की भी असमय जान जा रही है इसके समाधान के लिए फिलहाल कोई ठोस उपाय नहीं होने से संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

1 अगस्त 2025: कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत बैगामार के जंगल में एक वयस्क हाथी की मौत हुई है. हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया और प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण करंट प्रवाहित अवैध तार को बताया गया है. ग्रामीणों ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बिजली का तार बिछाया था. जिसकी चपेट में एक हाथी आ गया.

21 जनवरी 2025: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में एक हाथी की मौत हो गई. हाथी की मौत खेत में लगाए गए करंट से हुई.

21 दिसंबर 2024: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा गांव के जंगल में जंगली हाथी का शव मिला. जांच में ये बात सामने आई गांव के कुछ ग्रामीणों ने जंगली सूअर को फंसाने के लिए करंट का जाल लगाया था जिसकी चपेट में हाथी आया.

19 दिसंबर 2024: रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा गांव में एक हाथी की मौत हो गई. हाथी झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ में पहुंचा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button