February 11, 2026 4:47 pm
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...
मध्यप्रदेश

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब जनता सीधे चुनेगी अपना मेयर-अध्यक्ष, युवाओं को भी दिया तोहफा

भोपालभोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में संशोधन करते हुए अब अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में राहत दिए जाने पर मध्यप्रदेश कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को धार में मित्र पार्क का शुभारंभ करने प्रदेश आएंगे।

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर फोकस
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी, पर्यावरण और स्वच्छता पर है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में इन विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

पुरानी गाड़ियों पर छूट और स्क्रैपिंग पॉलिसी
कैबिनेट में BS-1 और BS-2 वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इन गाड़ियों को स्क्रैप करने वाली संस्थाओं को इंडस्ट्री की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, जो व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करेगा, उसे नई गाड़ी खरीदने पर मोटरयान कर (Road Tax) में 50% छूट मिलेगी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार के ये फैसले प्रदेश में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को गति देंगे।

Related Articles

Back to top button