लैलूंगा क्षेत्र के केशला से पिपराही मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

पत्थलगांव–/श्रीमती कल्पना भोय सभा पति वन एवं पर्यावरण, जनपद पंचायत सदस्य सुबरा की अगुवाई मे ओ पी चौधरी जी वित्त मंत्री छतीसगढ़ शासन एवं राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ लोकसभा के समक्ष मांग पत्र सौपा गया
जिसमे श्रीमती कल्पना भोय सभापति वन एवं पर्यावरण, जनपद पंचायत सदस्य सुबरा जनपद पंचायत लैलूंगा की अगुवाई मे श्रीमती घुराई बाई सिदार सरपंच सुबरा एवं पंच गण एवं दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति मे ओ पी चौधरी जी वित्त मंत्री के निवास रायगढ़ एवं राधेश्याम राठिया सांसद निवास छर्राटांगर मे मिलकर केशला से पिपराही मार्ग दुरी लगभग 8किलोमीटर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सुदृढी करण मे प्रशासकीय स्वीकृति हेतु निवेदन किया था,
आवेदन देने के पांच महीने के भीतर कार्य की प्रशासकीय आदेश जारी हो गया इसके लिए छतीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , वित्त मंत्री ओपी चौधरी
लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया का ह्रदय से धन्यवाद दिया तथा सुबरा, केशला, पिपराही सहित दर्जनों ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि मे ख़ुशी की लहर है श्रीमती कल्पना भोय सभा पति वन एवं पर्यावरण एवं जनपद पंचायत सदस्य ने इस कार्य के लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि साथियो के साथ ह्रदय से धन्यवाद दिया।





