February 24, 2026 10:31 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

सक्ती में मासूम बच्ची से हैवानियत, पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

सक्ती: 45 साल के अधेड़ ने 8 साल की बच्ची के साथ गलत काम किया. आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर वो किसी को बताएगी तो वो उसे नुकसान पहुंचाएगा. आरोपी की धमकी से डरी बच्ची की जब तबीयत खराब होने लगी तब उसके परिजनों को पूरी घटना की जानकारी लगी. परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत सक्ती पुलिस से की. सक्ती पुलिस ने फरियादी परिवार की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की उम्र 45 साल है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

मासूम बच्ची के साथ गलत काम: सक्ती पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने घर पर अकेली थी. उसी वक्त आरोपी बच्ची के घर पहुंचा. आरोपी ने बच्ची को बहलाया और अपने साथ घुमाने का झांसा देकर ले गया. बच्ची को आरोपी अपने घर ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बच्ची जब अपने घर वापस आई तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. बच्ची ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिवार वालों को दी.

वारदात को अंजाम 45 साल के शख्स ने दिया है. हमने आरोपी को शिकायत दर्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है: मनीष कुंवर, एसडीओपी, सक्ती

पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज: पीड़ित बच्ची और परिजनों की शिकायत मिलने पर सक्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

15 अप्रैल 2025: रायपुर शहर के पॉश इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई. पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लिया.

8 अप्रैल 2025: दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ गलत काम किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई. जांच के दौरान वारदात को अंजाम देने वाला परिचित ही निकला.

13 नवंबर 2024: सरगुजा में 12 साल की गलत काम करने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट कमलेश जगदल्ला ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा दी. इसके साथ ही उस पर 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button