February 23, 2026 7:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

कैसा होगा UP का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन? यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक स्टेशन प्राइवेट रेलवे स्टेशन बन गया है. अब इस रेलवे स्टेशन की हर सेवा प्राइवेट कंपनियों को सौंप दी जाएंगी. हालांकि ट्रेन संचालन, सुरक्षा और टिकट बिक्री की सेवा अभी भी रेलवे के पास ही होगी, लेकिन बाकी सभी सेवाएं प्राइवेट कंपनी के हाथों में होंगी. इंडियन रेलवे के इस कदम को खास पहल के रूप में देखा जा रहा है.

यूपी का पहला प्राइवेट स्टेशन लखनऊ का व्यस्त गोमतीनगर स्टेशन बना है. ये काफी व्यस्त और भीड़-भाड़ के साथ 6 प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन है, जहां से रोज 76 ट्रेनें गुजरती हैं. इनमें गोरखपुर, छपरा, और बरौनी जैसे शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं. ये स्टेशन अब उत्तर प्रदेश का पहला प्राइवेट स्टेशन बन गया है. अब इस स्टेशन पर मैनेजमेंट, सफाई, रखरखाव, खानपान, पार्किंग और यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान प्राइवेट कंपनियां रखेंगी.

रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी

रेलवे स्टेशन को प्राइवेट करने का मकसद नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी देना है. इनमें रेलवे स्टेशन को साफ रखना, यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं देना जैसी चीजें शामिल हैं. इसकी जिम्मेदारी बोर्ड ने रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को सौंपी है. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अनवर हुसैन ने बताया कि यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए RLDA निजी कंपनियों को आमंत्रित करेगा.

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनवर हुसैन ने बताया कि यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए RLDA प्राइवेट कंपनियों को इनवाइट करेगा. इसके बाद तीन सालों में विस्तार के साथ इन कंपनियों को 9 साल के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे. इन प्राइवेट कंपनियों में पर्पट लाइसेंस शुल्क का 15 प्रतिशत RLDA और 85 प्रतिशत भारतीय रेलवे को मिलेगा.

सेवा की लागत बढ़ने की टेंशन

गोमती नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ के प्रमुख यातायात केंद्रों में से एक है. इस स्टेशन का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. रेलवे ने इस निजीकरण (Privatization) मॉडल को स्टेशन को बेहतर बनाने और यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए अपनाया है. हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि रेलवे स्टेशन के प्राइवेट होने के बाद सेवा की लागत बढ़ सकती है और इसका असर यात्रियों पर पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button