February 12, 2026 2:42 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

16 लड़कियों से यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की रिमांड पर भेजा… पूछताछ में उगलेगा राज

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. रेप के आरोपी चैतन्यानंद को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने आरोपी बाबा चैतन्यानंद से पूछताछ करने के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि यह मोलेशटेशन का मामला है. 16 लड़कियों ने इस मामले में शिकायत की है.

बाबास की गिरफ्कतारी के बाद मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि बाबा को आगरा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को बाबा के पास तीन फोन, एक आईपैड बरामद हुआ है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से बाबा की 5 दिन की रिमांड की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि यह मोलेशटेशन का मामला है. बाबा के खिलाफ 16 लड़कियों ने शिकायत की है. कोर्ट ने पुलिस की मांग को मानते हुए बाबा चैतन्यानंद को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस ने कोर्ट से क्या कहा?

पुलिस ने कोर्ट से कहा कि लड़कियों के बयान है कि बाबा उन्हें अल्मोड़ा, गुड़गांव, फरीदाबाद ले जाया जाता था. इसलिए पूछताछ करना बेहद जरूरी है. दिल्ली पुलिस के एसीपी ने कोर्ट को बताया की बाबा न केवल लड़कियों के साथ कालेज के अंदर छेड़छाड़ करता था, बल्कि धमकाता था और अश्लील कमेंट भेजता था, मेसेज भेजता था. बाथरूम में कैमरा लगाया था. बाबा ने लड़कियों के जो मोबाइल से कनेक्ट था. बाबा लड़कियों को मोलेस्ट करता था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमं बाबा से पीड़ित लड़कियों का सामना करवाना है. बाबा ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है.

बाबा के वकील ने क्या कहा?

कोर्ट में बाबा के वकील ने कहा कि बाबा के साथ दिल्ली पुलिस ठीक बरताव नहीं कर रही है. उनका स्वास्थ ठीक नहीं है. वो सीनियर सिटीजन हैं वो साधू भी हैं. पुलिस ने बाबा के पास से सब कुछ बरामद कर लिया है. फिर क्यों रिमांड चाहिए? वहीं पुलिस ने कहा कि अन्य डिजिटल सबूतों के साथ बाबा लड़कियों से सामना करवाना है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 16 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला है. बाथरूम तक मेंकैमरेलगाएगए.

Related Articles

Back to top button