वर्षो पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
पिछले 20 वर्षों से कोल्हेंनझरिया से फरसाटोली सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे ग्रामीण

फरसाबहार–/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के
ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया की बर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुवे सड़क निर्माण की मंजूरी दी है। उक्त सड़क की मांग के लिए करीब दो दशक से मांगपूर्ण होने का क्षेत्रवासी इंतजार करते रहते किन्तु उनकी मांग पूर्ण होने का समय तब जब छतीसगढ़ मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तब ग्रामीणों के सपनो का उड़ान साकार हुवा।
ग्राम वासियों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण की मांग सन 2005 से 2015 तक दस वर्ष तक पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हरदेव प्रसाद यादव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर कोल्हेन झरिया से लेकर फरसाटोली सड़क की मांग को प्रमुखता से रखा जाता रहा, उसके बाद सन 2015 से लेकर 2025 तक श्रीमती सुनीति भोय भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं वर्तमान मे जिला मंत्री भाजपा के रूप कुल दस साल तक क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पूर्व सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , पूर्व लोकसभा सांसद एवं वर्तमान विधायक श्रीमती गोमती साय जी के समक्ष मांग को प्रमुखता से उठाया
जिसके लिए उन्होंने सी एम कैंप कार्यालय बगिया, मुख्यमंत्री निवास रायपुर, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक के निवास ग्राम मुंडाडीह जाकर मांग पत्र सौपा गया था, ग्रामीणों की समस्या एवं कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुवे मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मांग पूरा किये जाने की सूचना पर ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विष्णुदेव साय जी जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद के नारे लगाकर एवं फटाका फोड़कर जश्न मनाया गया।
श्रीमती सुनीता भोय ने बताया कि आज बीस साल बाद उक्त सड़क के बनने स्वीकृत किये जाने की सूचना पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे जश्न का माहौल है श्रीमती भोय जिला भाजपा मंत्री ने जशपुरांचल को बताया की कोल्हेन झरिया से फरसाटोली सड़क की मांग पूरा होने पर आदरणीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री एवं श्रीमती गोमती साय जी पूर्व सांसद रायगढ़ लोकसभा एवं वर्तमान विधायक का अमूल्य योगदान है। आज के इस जश्न कार्यक्रम मे कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर, कृष्ण गोपाल यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरी पानी, मनोज कुमार रात्रे मीडिया प्रभारी भाजयुमो मंडल पंडरी पानी,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता,सीता राम सिदार, केश्वर यादव, दुबराज पूरी,नंदलाल यादव,हंसराम यादव, युवा भाजपा कार्यकर्त्ता जयनंदन साय,बेदो साय, अजय सिदार,अशोक यादव, लखेश्वर भोय,मनमोहन साय,रवि चंद साय,दौलत चौहान एवं खेलुर चौहान एवं महिला मंडल ने कोल्हेनझरिया से फरसाटोली तक बनने वाले सड़क मे जमकर जश्न मनाया।





