February 11, 2026 11:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

गौ तस्करी का एक और कुख्यात फरार आरोपी महताब खान चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

➡️आरोपी थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में था फरार व थाना नारायणपुर के एक गौ तस्करी के मामले में भी आरोपी के विरुद्ध, न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट*
*➡️ आरोपी महताब खान के विरुद्ध थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर व नारायणपुर में है छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ)के तहत अपराध पंजीबद्ध*

जशपुर–/ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरन्तर जारी है, जिसके तहत पुलिस न केवल गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा रही है, बल्कि गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपियों को भी विशेष अभियान चला कर गिरफ्तार किया जा रहा है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को एक कुख्यात गौ तस्कर महताब खान को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो कि थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर के गौ तस्करी के प्रकरण में फरार था व उसके विरुद्ध थाना नारायणपुर के एक गौ तस्करी के मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया है।
➡️ थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 25.08.25 को लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि, एक सफेद रंग की पिकअप क्रमांक JH-01GC-7297 में कुछ व्यक्ति गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक, ठूंस ठूंस कर भरे हैं, व उसे जशपुर की ओर से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को अवगत कराते हुए, संभावित रास्तों पर नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान थान लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली के पास उक्त पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा, पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु आरोपी तस्करों के द्वारा पिकअप वाहन को न रोककर, तेजी से वाहन भगाया जाने लगा, पुलिस के द्वारा संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख, आरोपियों के द्वारा पिकअप वाहन को जामटोली नदी के पुल के पास छोड़ दिया गया, ओर वे फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 11 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया था। व पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया था।
➡️ इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत मामला दिनांक 23.12.2024 का है, जिससे भी सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक ट्रक क्रमांक JH01EK9395 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर, कुनकुरी की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है , जिस पर कोतवाली पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक की धर पकड़ हेतु लोरो घाट से काईकछार तक नाकाबंदी की गई थी, नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक को आता देख, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया था, परंतु आरोपियों के पुलिस को देख,ट्रक को न रोककर तेजी भगाया जा रहा था , पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी, इसी दरमियान ग्राम काई कछार के पास संदिग्ध ट्रक का टायर फट गया व उसमें आग लग गई थी, तब आरोपी तस्कर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए , ट्रक में लगे आग को बुझाया गया था, व ट्रक से 14 नग गौ वंशों को जिंदा तथा 06 नग गौ वंशों को मृत अवस्था में बरामद किया गयाप था।
➡️ पुलिस ने उक्त दोनों मामलों के फरार संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर लिया था, जिसमें कुख्यात तस्कर महताब खान भी शामिल था, पुलिस फरार संदिग्धों की लगातार पतासाजी कर रही थी, व उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही थी,इसी दौरान लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली, कि मामले का एक आरोपी महताब खान, अपने गृह ग्राम, साईं टांगर टोली आया हुआ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा तत्काल ग्राम साईं टांगर टोली में। महताब खान के घर की घेरा बंदी की गई, व आरोपी महताब खान को हिरासत में लेकर लाया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी महताब खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ आरोपी महताब खान के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा पूर्व में थाना नारायणपुर में दर्ज एक पशु तस्करी के प्रकरण में स्थाई वारंट भी जारी किया गया है।

*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को पकड़ा है, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, लोदाम व नारायणपुर में दर्ज गौ तस्करी के मामले में पुलिस को काफी दिनों से कुख्यात गौ तस्कर महताब खान की तलाश थी , आखिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, गौ तस्करी में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button