February 23, 2026 12:47 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

विपक्ष ने किया विधानसभा कार्यवाही का बहिष्कार, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, स्थगन प्रस्ताव हुआ खारिज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को जमकर सियासी बवाल मचा. एक तरफ भूपेश बघेल के बेटे को शराब घोटाला केस में ED ने गिरफ्तार किया है. भिलाई निवास से लेकर रायपुर लाने तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. भूपेश बघेल ने भी कहा कि, आज विधानसभा में पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठना था इसलिए साहेब ने ED को भेजा है. ऐसे में विधानसभा में भी हंगामा होना ही था.

कार्यवाही का विपक्ष ने किया बहिष्कार: विधानसभा में शुक्रवार की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया. ऐसे में विपक्ष ने हंगामा करते हुए कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया. नेता प्रतिपक्ष कक्ष में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई. इसके बाद डॉक्टर चरणदास महंत, भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी विधायक कोर्ट के लिए हुए रवाना हो गए.

आवाज दबाने की कोशिश: भूपेश बघेल ने कहा कि, पहले कवासी लखमा को टारगेट किया, देवेंद्र यादव को टारगेट किया. अब मेरे बेटे को पकड़ा गया है. ये अडानी के खिलाफ आवाज दबाने की साजिश है.

हम लोग ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना टूटेंगे. जंगल बचना चाहिए. पिछले बार सत्र में आने भी नहीं दिया गया था. – भूपेश बघेल

आज मानसून सत्र का आखिरी दिन था: यह विवाद उस समय सामने आया है जब शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन था. विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ED जिस तरह से छापे मार रही है, वह हम पर और हमारे परिवारों पर दबाव बनाने और प्रताड़ित करने की कोशिश है. हमारे बेटे को उसके जन्मदिन पर उठा लिया गया.

क्या है शराब घोटाले का मामला?: ED के अनुसार, यह कथित घोटाला 2019 से 2022 के बीच का है, जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार थी. अब तक करीब 205 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button