Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

कोरिया अमृत मोदक और अमृत अचार की खुशबू से महका सरस मेला

कोरिया: जिले के स्व-सहायता समूहों ने सरस मेला 2025 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कोरिया अमृत मोदक और कोरिया अमृत अचार ने स्वाद और गुणवत्ता के दम पर देशभर से आए आगंतुकों का दिल जीत लिया.

सरस मेला में कोरिया का स्वाद: मेले में जिले के दो स्व-सहायता समूहों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. ज्योति महिला स्व-सहायता समूह ने 200 किलोग्राम से अधिक कोरिया अमृत मोदक की बिक्री कर 88 हजार रुपए की आय अर्जित की. जागृति महिला स्व-सहायता समूह ने 260 किलोग्राम अचार और 36 किलोग्राम पापड़-बड़ी का विक्रय कर एक लाख रुपए से अधिक की आय प्राप्त की.

स्व-सहायता समूहों को प्रशासन से मिल रही मदद: कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जिले की स्व-सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं की आर्थिक निर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के पारिवारिक और शैक्षणिक वातावरण को भी सशक्त बनाना है.

जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक विधियों से तैयार किए गए उत्पादों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचा रही हैं. इससे महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है. महिलाएं अब अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं.

जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है. कोरिया जिले की महिलाओं ने सरस मेले में स्थानीय उत्पादों की शानदार बिक्री कर अपनी दक्षता सिद्ध की है. प्रशासन उनकी स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

कोरिया मोदक लड्डुओं से कुपोषण में कमी: बता दें कोरिया में कुपोषण को दूर करने जिला प्रशासन ने पोषण युक्त मोदक लड्डू बांटने का कार्यक्रम शुरू किया गया. इसके लिए लड्डू यूनिट लगाया गया. स्व सहायता समूहों की महिलाएं इस यूनिट में पौष्टिक लड्डू बनाने लगी. ये लड्डू रागी, सत्तू, बाजरा, मूंगफली, तिल, गुड़, इलायची और देसी घी से तैयार कर गर्भवती महिलाओं को बांटा जा रहा है. इन लड्डुओं के शुरू करने से कोरिया में कुपोषण में कमी आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.