April 2, 2026 2:36 pm
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...
उत्तरप्रदेश

गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक नई नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई. हत्या के दो दिन बाद अब आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पता चला कि आरोपी का मृतका से अफेयर था. जब उसकी शादी किसी और युवक से हुई तो आरोपी प्रेमी बौखला गया. उसने फिर इस वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के कानूनगो का पुरवा की निवासी नवविवाहिता अंजली देवी (30) पत्नी दिलीप पटेल बुधवार को घर पर अकेली थी. विवाहिता के ससुर मोहन पटेल और सास सुमित्रा देवी खेत में धान कटवा रहे थे.

बुधवार की शाम को एक बाइक पर सवार लगभग तीन बदमाश घर में घुसे. फिर एक धारदार हथियार से अंजली के गले में कई वार कर दिए. इससे अंजली की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले. इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने चार टीमे गठित की थीं.

टीम ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. पता चला कि महिला के बॉयफ्रेंड ने घटना को अंजाम दिया है. आरोपी का नाम बलबीर सिंह पटेल है. वो कोखराज का रहने वाला है.

आरोपी के पैर में लगी गोली

एसओजी टीम और सैनी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. शुक्रवार की सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर के पास पुलिस के साथ बलबीर की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर गोली लगी है. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या-क्या मिला आरोपी के पास?

सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मृतका का बॉयफ्रेंड है. शादी से पहले से ही उसके अंजली के प्रेम सम्बन्ध थे. आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू, अवैध तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की गई है.

Related Articles

Back to top button