March 7, 2026 9:19 pm
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...
पंजाब

PNB में है् आपका Account तो जरूर पढ़ें ये खबर, हैरान कर देगा मामला

अगर आपका खाता पंजाब नैशनल बैंक में है, तो यह खबर आपको जरूर चौंका सकती है। पंजाब के मानसा ज़िले के बुढलाडा कस्बे में पंजाब नैशनल बैंक में काम करने वाले एक चपड़ासी ने बैंक की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोपी चपड़ासी ने धीरे-धीरे बैंक की तिजोरी में रखे करीब 37 तोला सोने पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने समय तक किसी बैंक अधिकारी या कर्मचारी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, आरोपी चपड़ासी गुरप्रीत सिंह ने एक बार फिर तिजोरी से सोना चोरी करने के इरादे से बैंक मैनेजर और लोन अधिकारी की चाबियां चुरा लीं और लॉकर खोलने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान डिप्टी मैनेजर लॉकर रूम में पहुंच गया और उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद आम लोगों में डर का माहौल है और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button