February 22, 2026 3:16 pm
ब्रेकिंग
Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश
मध्यप्रदेश

बेटा बना ‘कलंक’! पूर्व कुलपति पिता का आरोप- बेटे ने मारपीट कर संपत्ति के कागज़ों पर करवाए साइन, घर से निकाला

इंदौर में कलेक्टर ऑफिस में लगने वाला जनता दरबार इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है एक यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके शख्स की पीड़ा. मंगलवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के पूर्व कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे. कलेक्टर शिवम वर्मा के दरबार में उन्होंने अपने ही बेटे अमित धाकड़ पर मारपीट, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए.

डॉ. धाकड़ ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से आक्रामक व्यवहार कर रहा है. उसने न केवल माता-पिता से दुर्व्यवहार किया बल्कि संपत्ति के दस्तावेजों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर करा लिए और मोबाइल छीनकर घर से बाहर निकाल दिया. इस शिकायत ने जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों को भी हैरान कर दिया.

कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे परिवारिक विवाद माना और दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि सुलह नहीं होती, तो पुलिस के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बेटे ने भी लगाए आरोप

वहीं, इस मामले में बेटे अमित धाकड़ ने भी अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि डॉ. धाकड़ ने पोती के साथ मारपीट की थी और घर में कई बार झगड़े की स्थिति बनी. अमित ने प्रशासन को कुछ CCTV फुटेज और वीडियो भी सौंपे हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

डॉ. धाकड़ का आरोप है कि बेटा-बहू उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और फैक्ट्री व कॉलेज के कामकाज में भी अनियमितताएं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बेटे ने धोखे से संपत्ति अपने नाम करवाने की कोशिश की और बैंक लोन की किश्तें भी नहीं भरीं.

कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम रोशन राय और एसडीएम रोशन राय ने दोनों पक्षों को तत्काल बुलाकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेज लिए गए हैं, और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

Related Articles

Back to top button