February 22, 2026 4:50 pm
ब्रेकिंग
Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत
सरगुजा संभाग

02 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले समर कैंप “उमंग ” का हुवा उद्घाटन

अम्बिकापुर–/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ा पारा अम्बिकापुर के सभा कक्ष में बच्चों में आंतरिक व्यक्तित्व विकास, नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान, एकाग्रता, सांस्कृतिक क्षमता वृद्धि, प्रतियोगितात्मक भावना में विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 02 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले समर कैंप “उमंग ” का उद्घाटन आज अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।समर कैंप उमंग में अनुभवी ब्रम्हकुमारीज बहनों के द्वारा विभिन्न पद्धतियों, समूह चर्चा, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , खेल, केस स्टडी, आडियो विजुअल का उपयोग करते हुए बच्चों में सीख बनाने का प्रयास किया जायेगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर आयोजित होने वाला समर कैंप “उमंग” उद्घाटन मुख्य अतिथि मंजूषा भगत महापौर नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि विनय अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा , अतिथि गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सरगुजा, संजय सिंह सहायक परियोजना समन्वयक एवं परम श्रद्धेय राजयोगिनी बीके विद्या दीदी के गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत् पश्चात् ब्रह्माकुमारीज बहनों के द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक, बैज लगाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। समर कैंप उमंग के उद्घाटन समारोह में बहन अदिति एवं मणिकणिका के द्वारा “शुभ स्वागतम् शत् स्वागतम् ” स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन कर रही बी के बहन प्रतिमा के द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय आध्यात्मिक संस्थान के उद्देश्यों एवं किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दिया गया। अतिथि वक्ता संजय सिंह सहायक परियोजना समन्वयक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों में व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है कि उनमें सकारात्मक सोच एवं साहसिक निर्णय के गुणों का विकास हो। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित यह समर कैंप उमंग निश्चित रूप से आपके व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होगा। राजयोगिनी बीके विद्या दीदी मुख्य संचालिका प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि तलवार की कीमत बढ़िया म्यान से नहीं उसके धार से होती है, कपड़े की कीमत उसके चमकदार रंग से नहीं उसके तार से होती है। आदमी की कीमत उसके धन से नहीं उसके व्यक्तित्व से होती है। यह समर कैंप का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास ही है क्योंकि बच्चे भविष्य राष्ट्र के निर्माता है जिन बच्चों के जीवन में नैतिक गुण होंगे वही बच्चे राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकते हैं बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावना होना एवं एक समृद्ध भारत का स्वप्न देखना जरूरी है और इसके लिए व्यक्तित्व विकास आवश्यक है व्यक्तित्व विकास अर्थात एक है बाहरी विकास और दूसरा है आंतरिक विकास बाहरी विकास अर्थात शरीर का विकास आंतरिक विकास अर्थात आत्मा का विकास , इस समर कैंप के माध्यम से मन बुद्धि संस्कार में हम दिव्यता कैसे लाएं यह बताया जाएगा, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि राष्ट्र का निर्माण कक्षा में होता है , संसद में नहीं। अर्थात देश के भविष्य बच्चों का विकास शिक्षा एवं उसके व्यक्तित्व विकास से होगा। अतिथि वक्ता गिरीश गुप्ता जी जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर कैंप उमंग में आप सभी में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं संस्कार युक्त नैतिक मूल्यों के गुणों का विकास भी होगा । बच्चों सफलता के लिए समय का प्रबंधन अतिआवश्यक है। अतः समर कैंप में आप सभी अपने शत् प्रतिशत उर्जा के साथ सहभागिता करेंगे। समर कैंप उमंग के उद्घाटन समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा विनय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को सदैव दुसरों के बारे अच्छा सोचना चाहिए। कैसे हम शांत रहे हैं, गुस्सा न करें। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर प्रयास करना होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित यह समर कैंप आपके उज्जवल भविष्य के निर्माण में बहुत बढ़ा सहायक कारक साबित होगा।समर कैंप उमंग के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि महापौर नगरपालिका निगम अम्बिकापुर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस समर कैंप की सार्थकता तब होगी जब आप सभी बच्चे प्रशिक्षकों के द्वारा सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर अपने अंदर व्यक्तित्व विकास, नैतिकता एवं आध्यात्मिक गुणों का आत्मसात् करेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा प्रत्येक वर्ष समर कैंप आयोजित किए जाते हैं। हम सभी लोग प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बी के विद्या बहन एवं सभी ब्रम्हकुमारी भ्राता एवं बहनों को साधुवाद देते हैं। इस कार्यक्रम में अंबिकापुर के विभिन्न विद्यालयों से करीब 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, समाजसेविका सुनिधि शुक्ला, हिना खान , सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय जी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button