February 12, 2026 11:29 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

जवानों की बड़ी कामयाबी: माओवादियों की खौफनाक साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बम डिफ्यूज, बड़ा हादसा टला

धमतरी: एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान धमतरी के जंगलों में फोर्स को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए जवानों ने 10 किलो की आईईडी को खोज निकाला. बम को मौके पर भी डिफ्यूज कर बड़ी साजिश को नाकाम भी कर दिया. बम को जब जवानों ने डिफ्यूज किया तो धमाके से पूरा इलाका थर्रा गया. बम को खोज निकालने और उसे डिफ्यूज करने में डीआरजी और बीडीएस टीम की बड़ी भूमिका रही.

10 किलो का IED डिफ्यूज: एएसपी नगरी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए ये जानकारी मिली की जंगल के रास्ते में बम फिट किया गया है. मुखबिर की सूचना की पुष्टि की गई उसके बाद फोर्स थाना नगरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर पहुंची. यहां पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाया गया था. फोर्स को इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि मौके पर नक्सलियों की भी मौजूदगी है लिहाज वो सतर्कता बरतें. जिसके बाद धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन और एएसपी शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में डीआरजी नगरी एवं बीडीएस टीम के संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बम को खोज निकाला और उसे मौके पर ही सावधानी के साथ डिफ्यूज कर दिया.

मुखबिर के द्वारा ये बताया गया था कि नक्सलियों ने चंदनबाहरा आवागमन मार्ग में फोर्स को निशाना बनाने के लिए 10 किलो वजन का कमांड-टिफिन आईईडी लगाया गया है. डीआरजी टीम की सुरक्षा में बीडीएस टीम ने सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ सुरक्षित रूप से बम को डिफ्यूज कर दिया: शैलेन्द्र पांडेय, एएसपी, नगरी

एसपी ने की जवानों की तारीफ: एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि एक बड़ी नक्सली साजिश विफल हुई है. पुलिस बल द्वारा त्वरित और साहसिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने में ये एक बड़ी सफलता है. बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने डेडलाइन जारी दी है. 31 मार्च 2026 नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा ये दावा किया गया है. सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी कह चुके हैं कि हम तय समय में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे.

IED ब्लास्ट की बड़ी घटनाएं

4 अक्टूबर: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट, महिला नक्सली घायल

29 सितंबर: अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, पांच विस्फोटकों को किया नष्ट

29 सितंबर: बीजापुर में 10 किलो का आईईडी बरामद

30 अगस्त: बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का आईईडी बरामद

18 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद

14 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान जख्मी

5 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल

20 जुलाई: बीजापुर के भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक नाबालिग घायल

14 जुलाई: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में प्लांट बम पर पड़ा पैर, चार घायल

2 जुलाई: बीजापुर में जंगल में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण प्रेशर आईईडी की चपेट में आया.

9 जून: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

30 मई 2025: बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल.

6 मई 2025: बीजापुर IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी घायल.

26 अप्रैल 2025: बीजापुर में डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आया.

21 अप्रैल 2025: बीजापुर IED ब्लास्ट, सीएएफ जवान शहीद

9 अप्रैल 2025: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल.

7 अप्रैल 2025: अबूझमाड़ के जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

4 अप्रैल 2025नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल

30 मार्च 2025: बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन IED ब्लास्ट, महिला की मौत

28 मार्च 2025: नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल. बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का IED बरामद

23 मार्च 2025: बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल

20 मार्च 2025: बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल

7 मार्च 2025: नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

21 फरवरी 2025: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

15 फरवरी 2025: बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान घायल

जनवरी 2025: नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल

16 जनवरी 2025: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल

12 जनवरी 2025: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 वर्षीय बच्ची घायल, बीजापुर आईईडी की चपेट में दो पुलिसकर्मी घायल

10 जनवरी 2025: नारायणपुर के ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की दो घटनाएं, ग्रामीण की मौत, तीन घायल

06 जनवरी 2025: बीजापुर जिले में एक वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाया, 8 जवान शहीद, ड्राइवर की मौत

3 जनवरी 2025: नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल.

Related Articles

Back to top button