Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

पेट्रोल पंप पर खौफनाक मंजर: नोट गिनते समय ड्राइवर की अचानक मौत, CC TV फुटेज में कैद हुआ आखिरी पल

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय एक ट्रेवल्स ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. इस दौरान यह पूरा घटनाक्रम पंप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप का है. यहां सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति बाइक से पंप पर पेट्रोल भरावाने के लिए पहुंचा था. पेट्रोल भरवाने के बाद उसने गाड़ी को आगे बढ़ाया. इसके बाद वो पैसे देने के लिए वापस आया तभी अचानक वह पेट्रोल पंप परिसर में ही गिर पड़ा.

इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 44 वर्षीय सौदान सिंह के रूप में हुई है. वो इंदौर का ही रहने वाला था. वह एक ट्रेवल्स कंपनी में ड्राइवर का काम करता था.

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

इस घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ड्राइवर अचानक जमीन पर गिरता नजर आ रहा है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?

मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या झगड़े के संकेत नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है. मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को सौंप दिया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना को प्राकृतिक मौत माना जा रहा है, लेकिन एहतियातन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. यह घटना एक बार फिर शहरवासियों के लिए चेतावनी है कि बढ़ते तनाव और अनियमित जीवनशैली किस तरह अचानक जानलेवा साबित हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.