April 3, 2026 10:15 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
राजस्थान

जैसलमेर बस हादसा: मृतकों की संख्या पर बड़ा सवाल! 22 शव निकालने के बाद भी बस में मिले कंकाल, आखिर कितने लोग हुए थे सवार?

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. 6 अब भी वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि बस में से शवों को निकालने के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कंकाल नजर आ रहे हैं.

दरअसल, आग पर काबू पाने के बाद बस को आर्मी कैंट के अंदर ले जाया गया था. वहां से शवों को जोधपुर एमडीएम हॉस्पिटल की फोरेंसिक लैब भेजा गया, जहां डीएनए टेस्ट होना है. शवों को फोरेंसिक लैब भेजे जाने के बाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि जली बस के अंदर कुछ कंकाल मौजूद हैं. मतलब कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

हादसे की जांच के लिए SIT गठित

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. SIT को जल्द से जल्द जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने बस मालिक और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. यह FIR पत्रकार राजेंद्र चौहान के भाई द्वारा दर्ज कराई गई है. मामला जैसलमेर सदर थाने में दर्ज हुआ है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चित्तौड़गढ़ RTO में रजिस्टर्ड थी और परिवहन विभाग ने इसकी बॉडी को अप्रूव किया हुआ था. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये, और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

डीएनए जांच के बाद शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू

बस यात्रियों के शवों का डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है. रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके परिजन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हर शव को पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाया जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार, डीएनए जांच के बाद अब तक 9 शव एम्स जोधपुर में और 9 शव महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में रखे गए हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है. प्रशासन और दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क में हैं ताकि सभी प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता और सहयोग मिल सके.

Related Articles

Back to top button