February 11, 2026 4:47 pm
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...
बिलासपुर संभाग

गौग्राम जनजागरण यात्रा 2025 की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न

चांपा–/ 27 अप्रैल 2025 – भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रेनगर चांपा गौशाला में आज गौग्राम जनजागरण यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत श्रद्धा भाव से गौ गीत की स्तुति के साथ हुई, जिसमें उपस्थितजनों ने गौमाता का स्मरण करते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में यात्रा के मार्ग और समय की जानकारी साझा की गई, साथ ही यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति गठन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकांश ग्रामों में समितियों का गठन हो चुका था, जबकि कुछ ग्रामों में यह प्रक्रिया अभी जारी थी। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि जल्द ही शेष ग्रामों में समितियों का गठन किया जाए, ताकि यात्रा की तैयारी में कोई रुकावट न आए।

यात्रा हेतु आर्थिक सहयोग पर भी बैठक में विशेष चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने यात्रा के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता देने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही दान देने के इच्छुक लोगों को विधिवत दान रसीद प्रदान करने की बात की गई, जिससे वे आयकर छूट के तहत अपने दान का लाभ उठा सकें।

बैठक के उपरांत, सभी उपस्थितजनों ने गौशाला का निरीक्षण किया और गौमाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने एकजुट होकर यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की और अपने योगदान का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर देव (वरिष्ठ प्रचारक), लोमस भाईसाब, रामप्रकाश केशरवानी (कोषाध्यक्ष, सहकार भारती), घनश्याम तिवारी (प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती), गगन जयपुरिया (स्थानीय जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा), अजय सराफ, राजकुमार पटेल, ललित देवांगन, रुद्रप्रताप सिंह चंदेल, दिनेश सिंह, युवराज सिंह, प्रकाश साहू, देवेंद्र, शनिकुमार, आशीष तिवारी, रघुनंदन पटेल, सोनू जायसवाल, गजाधर श्रीवास, राजेंद्र डडसेना, शिवकुमार जायसवाल, नरोत्तम पटेल, श्यामसुंदर पटेल, भोलानाथ मांझी, मुरारीलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और ग्राम समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि गौग्राम जनजागरण यात्रा 2025 को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने के लिए वे पूरी मेहनत और उत्साह के साथ जुटेंगे, ताकि यह यात्रा जन-जन तक पहुँचे और गौसेवा तथा भारतीय संस्कृति का प्रचार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button