March 3, 2026 5:00 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
गुजरात

गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल! भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने ली शपथ, पूरी हुई 25 मंत्रियों की लिस्ट, हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री

गुजरात कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने गुरुवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब गुजरात में भूपेंद्र पटेल की सरकार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो रहा है. इस मंत्रिमंडल में कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें 3 महिलाओं भी शामिल हैं. इसके साथ जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले हर्ष संघवी ने पद और गोपनीय की शपथ ली है. पिछले कैबिनेट में वे राज्य के गृहमंत्री थे. हालांकि इस बार उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है. गुजरात सरकार में हुए इस बदलाव को साल 2027 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. भूपेन्द्र सरकार का यह तीसरा मंत्रिमंडल है.

गुजरात कैबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह

  1. पुरुषोत्तम सोलंकी
  2. कुंवरजी बावलिया
  3. प्रफुल्ल पानशेरिया
  4. ऋषिकेश पटेल
  5. कानू देसाई
  6. हर्ष संघवी
  7. अर्जुन मोढवाडिया
  8. नरेश पटेल
  9. कांति अमृतिया
  10. प्रद्युम्न वाज
  11. कौशिक वेकारिया
  12. स्वरूपजी ठाकोर
  13. त्रिकम छंगा
  14. जयराम गामित
  15. जीतू वाघाणी
  16. दर्शनाबेन वाघेला
  17. रिवाबा जड़ेजा
  18. पी.सी. बरंडा
  19. रमेश कटारा
  20. ईश्वरसिंह पटेल
  21. मनीषा वकील
  22. प्रवीण माली
  23. प्रद्युम्न वाज
  24. संजयसिंह महीड़ा
  25. कमलेश पटेल

मंत्रियों का कोटा हुआ पूरा

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं. नियम के मुताबिक कुल सीटों के 15% तक मंत्री हो सकते हैं. इस हिसाब से गुजरात में मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस नई कैबिनेट शपथ ग्रहण से मंत्रियों का कोटा अब पूरा हो गया है. भूपेंद्र सरकार के इस बदलाव में पहली बार विधायक बनी रिवाबा जड़ेजा को भी मंत्रि बनाया गया है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रवींद्र जडेजा भी शामिल हुए हैं.

हार्दिक पटेल को फिर नहीं मिली जगह

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट के इस्तीफे के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, कि नए विस्तार में हार्दिक पटेल को जगह मिल सकती है. हालांकि इस बार भी उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. कांग्रेस से बीजेपी में गए हार्दिक पटेल अभी अहमदाबाद की वीरमगाम सीट से विधायक हैं. कुछ समय पहले गुजरात के पाटीदार नेता और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने एक कार्यक्रम में हार्दिक के मंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन हार्दिक की ये इच्छा इस बार भी अधूरी ही रह गई है.

Related Articles

Back to top button