March 29, 2026 8:29 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
बिलासपुर संभाग

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध

# फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन एवं भीड़-भाड़ प्रबंधन सहित व्यापक निगरानी व्यवस्था*

# तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक ने आज बिलासपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2025

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं । इस अवधि में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 170 ट्रिप फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस एवं मेमू/पैसेंजर ट्रेनें चलाई गई हैं । इसके अतिरिक्त, अन्य रेलवे जोनों द्वारा संचालित 223 ट्रिप विशेष ट्रेनें भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से होकर गुजरते हुए यहाँ के यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रही हैं ।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने एवं उन्हें सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ एवं शहडोल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं । बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहाँ भीड़ नियंत्रण एवं यात्री सहायता के लिए कर्मचारियों की निरंतर ड्यूटी लगाई गई है । इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए खानपान, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं । यात्रियों की त्वरित टिकटिंग सुविधा सुनिश्चित करने हेतु हैंड-हेल्ड मशीनों द्वारा भी टिकट जारी किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सुविधा हो रही है ।

स्टेशनों पर यात्रियों को सतत जानकारी प्रदान करने हेतु निरंतर उद्घोषणा की जा रही है, जिससे उन्हें ट्रेनों की स्थिति, प्लेटफॉर्म परिवर्तन एवं अन्य आवश्यक सूचनाएँ समय-समय पर प्राप्त होती रहें । यात्रियों की सहायता के लिए वाणिज्य, सुरक्षा एवं अन्य संबद्ध विभागों के कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो भीड़ नियंत्रण, यात्री मार्गदर्शन एवं सुविधा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।

मुख्यालय एवं मंडलों में स्थापित वार रूम से स्टेशनों की व्यवस्थाओं पर 24×7 रियल-टाइम निगरानी की जा रही है । इसके लिए अधिकारियों की विशेष ड्यूटी निर्धारित की गई है । साथ ही, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर नजर रखी जा रही है ।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आज मुख्यालय स्थित वार रूम से त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशनों पर की गई अतिरिक्त भीड़-भाड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की । तत्पश्चात उन्होंने बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, टिकट काउंटर एवं खानपान स्टॉल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान संयम एवं सहयोग बनाए रखें, रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें ।

***********

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button