March 29, 2026 6:53 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
बिलासपुर संभाग

त्यौहारों के दौरान सुरक्षित एवं सहज यात्रा सुनिश्चित करने हेतु बिलासपुर मंडल में व्यापक प्रबंध |

मंडल नियंत्रण कक्ष एवं वार रूम से की जा रही है रियल-टाइम मॉनिटरिंग |

 

बिलासपुर – 22 अक्टूबर 2025

दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन उपाय किए गए हैं।
इस वर्ष भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में 12,000 से अधिक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,742 थी। इसी क्रम में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से 09 फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को लगभग सवा लाख से अधिक कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध हो रही है जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सहज एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल रहा है |
भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था
• मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में भीड़ प्रबंधन हेतु अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।
• सभी फ्रंट कर्मचारी 24×7 ड्यूटी पर रहकर अपने कार्य का निष्पादन कर रहे हैं।
• आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं।
• सार्वजनिक घोषणा प्रणाली व डिजिटल संकेतकों के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी समय पर दी जा रही है।
• प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज तथा कोचों के आसपास भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
• यात्रियों को सुरक्षित बोर्डिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है — जैसे कि पहले उतरने वालों को उतरने दें, तत्पश्चात क्रमवार ट्रेन में चढ़ें तथा चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचें।
• आरपीएफ एवं सिविल डिफेंस टीम द्वारा लाउड हेलर व सीटी के माध्यम से भीड़ नियंत्रण किया जा रहा है।
• मंडल नियंत्रण कक्ष एवं वार रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से ट्रेन संचालन एवं भीड़ की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है।
• बिलासपुर स्टेशन में डिजिटल वार रूम की स्थापना की गई है जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा मिलकर ऑपरेशन और कंट्रोल से जुड़े निर्णयों को और अधिक सटीकता व तत्परता के साथ लिया जा लिया जाता है । जिसमें यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाता है ।
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
• सभी प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
• मंडल के बिलासपुर, उस्लापुर, रायगढ़ सहित प्रमुख स्टेशनों में होर्डिंग एरिया का प्रावधान किया गया है ।
• फर्स्ट-एड बूथ एवं मेडिकल टीम हर समय तत्पर रखी गई है।
• हेल्प डेस्क एवं अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई है।
• सामान्य कोचों के निर्धारित स्थानों पर किफायती भोजन एवं “रेल नीर” के अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को भीड़ में असुविधा न हो।
डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहन

• M-UTS एवं RailOne App के माध्यम से यात्री अब बिना कतार में लगे अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
• मंडल स्तर पर इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के उपयोग को बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने कहा कि — त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे परिवार पूरी निष्ठा से यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर यात्री को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिले। हम सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे रेलवे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें ताकि त्योहारों की खुशियाँ सबके लिए सुखद और सुरक्षित बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button