झिमकी के जंगल मे 39 हाथियों ने डाला डेरा,दर्जनों गाँवो में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट,ग्रामीणों से छेड़खानी न करने की अपील

कोतबा:- जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत झिमकी के जंगलों में 39 हाथियों ने डेरा डाल दिया है। वन विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर ग्रामीणों को अलर्ट कर रही है। हाथियों से दूरी बनाने सहित छेड़खानी न करने की अपील वन विभाग कर रहा हैं।
पत्थलगांव रेंजर कृपासिंधु पैकरा ने बताया कि कोरबा धर्मजयगढ़ के जंगलों से 4 हाथियों का दल एक होकर पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों के दल में शावकों मादा सहित नर हाथी टीजेएमई 8,जेपीएमई 36 सहित अन्य हाथी सहित कम 39 हाथी ने शुक्रवार शाम तक झिमकी के जंगलों में डेरा जमाया हुआ है। विभाग लगातार हाथियों के मूवमेंट पर मॉनिटरिंग कर आम जन को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्राम झिमकी,खुटापानी, महेशपुर,खमगड़ा, कोकियाखार,जामझोर,मधुबन,आमाटोली,पटवाजोर,सागरपाली,पतराटोली, सहित आस पास के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वही गुरुवार रात को इसी झुंड ने कोकियाखार,बरखोरिया,झिमकी के 7 किसानों की लागभग 10 एकड़ की तैयार खड़ी धान की फसल को खा कर व रौंद कर खेतो में उत्पात मचाने से किसानों का नुकसान हुवा है। जिसका वन विभाग आंकलन कर प्रकरण तैयार कर मुवाबजा देने की बात कर रहा है। वही हाथियों के इलाके में आने से ग्रामीण किसानों की रातों की नींद भी हराम हो गई है। किसानों को डर है कि कहीं हाथी उनके घरों खेतों की तरह रुख करेंगे तो घरों को भी तहस-नहस कर देगें खेतों ले पक रही धान की फसल को चट कर जाएंगे। हाथी घरों में रखे अनाज को खाने के लिए किसानों के घर भी तोड़ देते हैं। जिसके भय से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो गए है।





