Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

हापुड़ एनकाउंटर: मारा गया ₹50,000 का इनामी बदमाश! कौन था $25$ केसों वाला कुख्यात अपराधी हसीन, जिसका हुआ खात्मा?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के कपूरपुर में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, अपराधी गोतस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था. उसके खिलाफ 25 केस दर्ज थे. पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश पशुओं की तस्करी करने के फिराक में हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध कार सवारों की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी.

एक अधिकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी खुद की सुरक्षा के लिए गोली चलाई. इसी दौरान एक गोली एक बदमाश को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बदमाश को तुरंत सीएचसी धौलाना भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बदमाश की पहचान हसीन पुत्र इकरार निवासी ग्राम मैनौटा, थाना असमोली, जनपद सम्भल के रूप में हुई है.

हसीन पर 25 मुकदमे दर्ज थे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हसीन थाना असमोली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उस पर गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में करीब 25 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है. फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

क्या बोले एसपी?

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन जय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई. बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश हसीन पर हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जिलों में गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

एसपी ने कहा कि हापुड़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गोकशी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.