February 23, 2026 7:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

Gurugram Hotel News: प्रतियोगी परीक्षा देने सीकर से गुड़गांव आया युवक, होटल के कमरे में इस हाल में मिला, सनसनी

गुड़गांव: रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस में राजस्थान के 20 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण परीक्षा का मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के निवासी 20 वर्षीय रोहित मीणा के रूप में हुई है। रोहित बुधवार को गुड़गांव आया था और स्टेशन रोड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया था। देर रात तक जब रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। जांच में पता चला कि रोहित अपने घर से बिना बताए गुड़गांव आया था। उसके अचानक गायब होने पर परिजनों ने राजस्थान के सीकर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रोहित बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले कुछ समय से वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी तनाव में था। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव लग रहा है।

Related Articles

Back to top button