Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क...

RLM चीफ के बेटे को मंत्री बनाने पर बिहार में हड़कंप! नेताओं के सामूहिक इस्तीफे ने खड़े किए कई सवाल, क्या टूट जाएगी पार्टी?

बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरह से ये नेता पार्टी की आंतरिक स्थिति और परिवारवाद के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं.

बिहार विधानसभा चुनावों में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएलएम ने एनडीए गठबंधन के हिस्से के रूप में छह सीटें मिली थी. इनमें से उन्होंने चार सीटों पर जीत दर्ज की. उनकी पत्नी स्नेहलता ने भी सासाराम से जीत दर्ज की. कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पत्नी एनडीए सरकार में मंत्री बन सकती हैं. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने चारों विधायकों को दरकिनार करते हुए बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया. इससे पार्टी के अंदर असंतोष पैदा हो गया.

विरोध में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने दिया था इस्तीफा

माना जा रहा है कि इसी वजह से पार्टी के 7 नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के इस निर्णय का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया. इनमें बिहार में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ शामिल हैं. वहीं गुरुवार को पार्टी छोड़ने वाले अन्य नेता हैं, राज्य पार्टी महासचिव और प्रवक्ता राहुल कुमार, राज्य महासचिव एवं नालंदा ज़िला प्रभारी राजेश रंजन सिंह, राज्य महासचिव और जमुई जिला प्रभारी बिपिन कुमार चौरसिया, राज्य महासचिव एवं लखीसराय ज़िला प्रभारी प्रमोद यादव और शेखपुरा जिला अध्यक्ष पप्पू मंडल हैं.

वंशवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा ने समाजवादी सिद्धांतों का पालन करने के बजाय पारिवारिक राजनीति (वंशवाद) को बढ़ावा दिया. जितेंद्र नाथ ने कहा, मैं नौ साल से पार्टी के साथ हूँ, लेकिन अब अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अनिश्चित हूं. कुशवाहा का यह निर्णय वंशवाद को बढ़ावा देने का क्लासिक उदाहरण है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अक्सर राजनीति में नैतिक मूल्यों की बातें करते हैं लेकिन जब मौका आया, तो उन्होंने सत्ता के लिए अपने परिवार को तरजीह दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.