February 11, 2026 6:19 pm
ब्रेकिंग
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी... तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उता... Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस...
छत्तीसगढ़

“उपजाऊ जमीन पर चूना पत्थर खदान लगेगा तो हम क्या करेंगे”, छुईखदान के किसानों का दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग: खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान और भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों किसान दुर्ग स्थित पर्यावरण संरक्षण कार्यालय पहुंच गए. किसानों ने कार्यालय का घेराव कर प्रशासन और सीमेंट कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की सहमति के खदान की अनुमति दी जा रही है, जिससे उनके जीवनयापन पर सीधा खतरा है.

11 दिसंबर को जनसुनवाई का विरोध

खैरागढ़ जिले के संडी, पंडरिया, बुंदेली, ओटेबन्द, बिचारपुर और भरदा गांवों में चूना पत्थर निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है. इसी के तहत सीमेंट कंपनी के लिए 65 एकड़ जमीन पहले ही अधिग्रहित की गई है. अब पर्यावरण विभाग 11 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित कर रहा है, जिसमें कंपनी को लगभग हजारों एकड़ अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव है.

चूना पत्थर खदान का विरोध, ग्रामीणों का प्रदर्शन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे कृषि पर आधारित हैं और जमीन ही उनकी आजीविका का आधार है. खदान शुरू होने से खेती किसानी, जलस्तर और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा. ग्रामीण स्पष्ट तौर पर अपनी जमीन किसी भी कीमत पर कंपनी को नहीं देने की बात कह रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामसभा ने प्रस्ताव का विरोध किया है और एनओसी जारी नहीं की गई है, इसके बावजूद प्रशासन आगे बढ़ रहा है.

चूना पत्थर खदान से 20 से 22 गांव प्रभावित हो रहे हैं. समूचा क्षेत्र उजड़ने की कगार पर है – मोतीलाल जंघेल, किसान

कृषि क्षेत्र होने के कारण सघन आबादी है. वहां की जमीन बहुत उपजाऊ है इसलिए किसान साल में तीन फसल लेते हैं. सीमेंट खदान लगने से वहां के किसान बर्बाद हो जाएंगे -जीवन जंघेल, पूर्व विधायक

ग्राम सभा की अनुमति के बिना सरकार ने खदान की नीलामी कर दी. 11 दिसंबर को जनसुनवाई की जा रही है. 1000 एकड़ जमीन ली जा रही है जिससे 1 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं -सुधीर गोलछा, सभापति, जनपद पंचायत छुईखदान

ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खैरागढ़ से बड़ी संख्या में दुर्ग पहुंचे पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने चेतावनी दी है कि यदि जनसुनवाई रद्द नहीं की जाती और चूना खदान का परमिशन वापस नहीं लिया जाता है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा. किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन और पर्यावरण बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे.

Related Articles

Back to top button