सवरा समाज के तीन सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों ने अपने दर्जनों साथियों सहित गोमती साय के समक्ष हुवे भाजपा में शामिल

पत्थलगांव–/ सवरा समाज के जशपुर जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल की अगुवाई मे सवरा समाज के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने पथलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय के निवास ग्राम मुंडाडीह में पथलगांव ब्लॉक सवरा समाज के शासकीय सेवा से सेवा निवृत होने वाले मोहन राम भोय रिटायर्ड पटवारी, साधुचरण भोय प्रधान पाठक रिटायर्ट एवं निरंजन राम भोय उद्यान विस्तार अधिकारी रिटायर्ड तीनो सेवा से कार्यमुक्त होने के बाद विधायक गोमती साय के कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा के साथ राजनीति की दूसरी पारी की शुरुवात करते हुए आने वाले समय मे समाज सेवा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर सेवा करने का संकल्प लिया मोहन राम भोय सेवा से मुक्त पटवारी ने मीडिया को बताया की सवरा समाज सहित 12जनजाति का जाति प्रणाम पत्र बनाने मे आदरणीय नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री प्रदेश की भाजपा सरकार का अमूल्य योगदान है इसलिए भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासी हितो की रक्षा के साथ देश के विकास मे अहम योगदान दे रहा है तथा जशपुर जिला के आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय जी को मुख्यमंत्री पद का दायित्व मिला है इसलिए हम तीनो सेवा से मुक्त होकर अपने समाज के अपने दर्जनों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर उनके विचार धारा से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। श्रीमती गोमती साय विधायक पथलगॉव ने अपने मुंडा डीह मे विधिवत पार्टी मे प्रवेश दिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।





