February 11, 2026 6:03 pm
ब्रेकिंग
Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस... ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया ज... Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशा... Harsimrat Kaur Badal: पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP स... Gold Price Today: बुधवार को सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमतें? जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव Punjab Politics: पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हल... Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
सरगुजा संभाग

नगर पंचायत अध्यक्ष ने जयस्तंभ चौक में फहराया झंडा

कुनकुरी–।  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर में कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने झंडा फहराकर , जयस्तंभ चौक में माल्यार्पण किया । इस अवसर पर अध्यक्ष विनयशील ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत अंग्रेज़ों की 200 साल की गुलामी के बाद आजाद हुआ तब ग़रीबी और भुखमरी थी । 35 करोड़ की आबादी में केवल 7 प्रतिशत लोग साक्षर थे। हमारे पूर्वज महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू , बाबा साहेब अंबेडकर और बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई लड़ी। 70 साल में भारत का ऐसा विकास किया की भारत आज दुनिया को राशन देने में सक्षम है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दुनिया के लोग भारत में आते हैं। दुनिया को शांति का संदेश देते हुए भारत गुट निरपेक्षता की नीति पर चला जिसका दुनिया के देश आज तक अनुसरण करते हैं।

अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा आजादी के बाद भारत के संविधान ने हम सबको राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बराबरी दी। महिलाओं को बराबरी देते हुए उन्हें वोट करने का अधिकार मिला। हर व्यक्ति को एक वोट का अधिकार दिया । हमें हमारे वोट देने के अधिकार को बचाए रखना है।

अध्यक्ष ने कुनकुरी को मिनी इंडिया बताते हुए कहा की भारत की तरह कुनकुरी में सभी धर्म के लोग रहते हैं। हम सभी को सर्व धर्म समभाव के सिद्धांत को जीते हुए सबके साथ प्रेम और सौहाद्र का जीवन जीना चाहिए ।

अध्यक्ष ने कुनकुरी नगर पंचायत की उपलब्धि बताते हुए बताया कि अब नगर पंचायत भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है। कार्य जनता के अनुसार किए जाते हैं। महिलाओं के लिए राशन की दुकान तीन से बढ़ाकर छ: कर दी गई है। कुनकुरी के विकास के लिए 180 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के पास भेजे गए हैं। जैसे विकास के लिए फण्ड आयेगा तेजी से कार्य करवाया जाएगा। वर्तमान में 50 लाख का टेंडर निकला है। अब हर कोई कुनकुरी में टेंडर भर सकता है। कुनकुरी नगर के लोगों की सेवा के लिए उनके अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और पार्षद हमेशा उपस्थित रहते हैं।

नगर अध्यक्ष ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जय स्तंभ चौक पर संबोधन देते हुए प्रदेश एवं नगरवासियों को बधाई दी । इस मौके पर जयस्तंभ चौक पर
नगर के गणमान्य नागरिक मुरारी लाल अग्रवाल , कैलाश नाथ गुप्ता , खालिद सिद्धकी , सुखदेव साय , दिलीप जैन , एस इलियास , दीपक मिश्रा, विनीत जिंदल , बृजलाल राणा , मयूर गर्ग , नीरज पारीक , गजानन गुप्ता , विवेक बजाज , जयंत लकड़ा , मेहुल जैन की गरिमामई उपस्थिती रही ।
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा , पार्षदगण मुक्ति मिंज , नील कुजूर , रुकसाना बानो , अजीत किस्पोट्टा , मुकेश नायक , राजेश ताम्रकार , रोहित सिंह , शीतल बजाज , अनीता गुप्ता , सावित्री चौहान और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सूदबल यादव और अजेम टोप्पो की गरिमामई उपस्थित रहीं।
इस सुअवसर पर जयस्तंभ चौक पर शासन की ओर से SDM नंद पांडेय, तहसीलदार प्रमोद पटेल , जनपद CEO प्रमोद सिंह, CMO राजेन्द्र पात्रे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button