February 23, 2026 1:23 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जारी हुई चेतावनी, नहीं मानें तो…

गर्मियों से बचने के लिए शहर की सड़कों पर अब चेहरा ढंककर निकलना महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने चेहरा ढककर वाहन चलाने या सड़क पर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। गर्मियों के मौसम में तेज गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग अक्सर विशेष तौर पर महिलाएं चेहरा ढककर वाहन चलाती हैं। इससे उनकी पहचान छिप जाती है और इसी आड़ में कोई असामाजिक तत्व भी अपना चेहरा छुपा कर किसी वारदात को अंजाम दे सकता है इसलिए लोगों के चेहरे ढंकने पर उच्च न्यायालय और उन आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों और लॉकडाऊन के अनुपालन के संबंध में सख्त निर्देश हैं कि कोई भी व्यक्ति अपना चेहरा ढंककर वाहन नहीं चलाएगा। यदि कोई व्यक्ति या महिला वाहन चलाते समय अपना चेहरा कपड़े से ढंकता है तो उसका चालान काटा जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, “आप अपना चेहरा ढककर अपनी पहचान नहीं छिपा सकते। कई बार देखा गया है कि लोग गर्मी का बहाना बनाकर कहते हैं कि हमारी त्वचा में समस्या हो रही है लेकिन सरकार के निर्देशों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है।”

5000 रुपए तक होगा जुर्माना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेहरा ढंककर वाहन चलाने या सड़क पर चलने पर 5000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद यह विषय और भी गंभीर हो जाता है कि किसी भी व्यक्ति को अपना चेहरा ढककर वाहन चलाने या सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है। पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और अपना चेहरा ढककर वाहन न चलाएं।

Related Articles

Back to top button