February 23, 2026 2:52 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

पहाड़ों पर बर्फ, दिल्ली में कंपकंपी”: कश्मीर से हिमाचल तक सफेद चादर, बर्फीली हवाओं से दिल्ली-NCR का पारा लुढ़का

दिल्ली में ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. अगले दो दिन में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

28 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. साल के आखिरी दिनों में दिल्ली वालों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी जारी है. अब आने वाले दिनों के लिए भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है.

इन राज्यों में घने कोहरे की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. कोहरे और शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. बिहार में 31 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 30 दिसंबर तक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है,

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. इसके अलावा 26 से 30 दिसंबर तक पश्चिम राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है. बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 से 28 दिसंबर के दौरान कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है, जबकि उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बना रहेगा.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत की बात करें तो 27 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान को लेकर पूर्वानुमान है कि असम में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि इसके बाद अगले पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button