February 25, 2026 7:42 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

‘मेरी बीवी के 4 बॉयफ्रेंड, बड़े बेटे को…’, पोस्टर पर लिखा दर्द, पत्नी का सताया पति पहुंचा कलेक्टर के पास

साहब! मेरी बीवी के चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है. अभी भी एक प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है. मुझे तो डर है कहीं… इतना कहते ही अमित सेन फफक-फफक कर रोने लगा. अमित ने अपनी पूरी कहानी एक पोस्टर में लिख उसके साथ पत्नी की तस्वीरें लगाई थीं. मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है. अमित ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से अपनी जान को खतरा बताया.

मामला जनकपुरी इलाके का है. यहां रहने वाले अमित सेन ने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को पोस्टर दिखाया, जिसे देख कलेक्टर भी हैरान रह गई, क्योंकि पोस्टर में पीड़ित पति अमित सेन ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी अब तक 4 बॉयफ्रेंड बना चुकी है. इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है. अमित का आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी. वहीं, छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है. जब उसने इसका विरोध किया तो उसका बॉयफ्रेंड उसकी हत्या करने की धमकी दे रहा है.

अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है. हाल ही में उसे शिकायत करने पर बंदूक की गोलियों से भूनने की धमकी भी दी गई है. पत्नी पीड़ित पति अमित सेन का यह भी कहना है कि जब वह नौकरी करता था, तब उसकी पत्नी उससे हर महीने रुपए लेकर शराब और सिगरेट की अय्याशी किया करती थी. इसके वीडियो भी उसके पास है. वह इन सभी दर्द की पुलिस थाने और एसपी ऑफिस में कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई अभी तक नहीं की गई है. ऐसी स्थिति में अब उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा.

क्लेक्टर ने मामले में क्या कहा?

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने पत्नी पीड़ित पति अमित सेन के दर्द को सुनने के बाद उसे आश्वासन दिया है कि उसके साथ न्याय किया जाएगा. कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा हुआ मामला है. ऐसे में पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि दोनों की फैमिली काउंसलर के जरिए काउंसलिंग कराई जाए और उनके घर टूटने से बचाया जा सके. मेरठ के सौरभ ड्रम कांड के बाद मध्य प्रदेश सहित देश भर में दर्जनों पत्नी पीड़ित पतियों की शिकायतें सामने आई हैं, जो अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगा चुके हैं. उन्हीं में से एक अमित सेन ने भी अपना दर्द जाहिर किया है.

Related Articles

Back to top button