February 25, 2026 9:10 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
सरगुजा संभाग

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2025/ जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में  जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सह सदस्य सचिव श्री विनय कुमार अग्रवाल ने मिशन अंतर्गत स्वीकृत सह निर्मित व क्रियान्वित कार्यों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिले के वर्तमान स्थिति को सभी के समक्ष रखते हुए, सम्बन्धित अधिकारियों को ओडीएफ स्थायित्व व ओडीएफ प्लस ग्राम निर्माण की दिशा में कार्य किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निर्धारित एजेण्डावार विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सभी सदस्यों को एसबीएम के निर्धारित घटक एवं कार्यों को फील्ड में प्राथमिकतापूर्वक क्रियान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत मिशन के सभी घटकों एवं कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कराकर उपयोग सह रख-रखाव किया जाए। इस दौरान आगामी एक माह के पूर्व अपने-अपने जनपद परिक्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मिशन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों को बेहतर व उपयोगी बनाये रखने हेतु रणनीति बनाते हुए कार्य करने पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया। मिशन के ओडीएफ. स्थायित्व व ओडीएफ प्लस विषय को धरातर स्तर पर प्राथमिकतापूर्वक क्रियान्वयन कराये जाने को लेकर सभी सदस्यों द्वारा सहमति सह निर्णय लिया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के सतत् क्रियान्वयन व स्थायित्व हेतु यूजर्स चार्ज व रिसाईक्लर्स से लिंकेज किये जाने हेतु सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया। सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय के उपयोग व रख-रखाव नियमित करने पर भी चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया।कलेक्टर व अध्यक्ष श्री भोसकर के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित स्कूल एवं संस्थानों के आस-पास सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य कार्ययोजना वर्ष 2025-26 के लक्ष्य अनुसार के लिए प्रस्ताव व आवश्यक दस्तावेज जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त, डी.पी.ओ. महिला व बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता आर.ई. एस.-समस्त, कार्यपालन अभियंता पी.एच.ई., पी.आर.ओ. अम्बिकापुर, डी.एम.सी. समग्र शिक्षा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button