March 12, 2026 9:16 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
पंजाब

Mann सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, महिला रजिस्ट्री क्लर्क को किया Suspend

फतेहगढ़ चूड़ियां : पंजाब सरकार का एक बार फिर सख्त एक्शन नजर आया है। तहसील में महिला क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जोबन रंधावा व लोकसभा हलका इंचार्ज राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील में भ्रष्टाचार व एनओसी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था और यह पूरा मामला राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के ध्यान में लाया गया, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील की महिला क्लर्क को सस्पेंड कर दिया।

इस अवसर पर जोबन रंधावा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील की महिला रजिस्ट्री क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों, मुलाजिमों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि वे नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजीव शर्मा, लखविंदर सिंह बल, बाबा स्वीट्स डेरा रोड, किशन कुमार गामा, दीप बब्बू, सतनाम सिंह आकाश सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button