April 3, 2026 3:51 pm
ब्रेकिंग
Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊप... "आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क...
पंजाब

New Year की शुरूआत के साथ फरीदकोट पुलिस हुई और High-Tech

फरीदकोट: नववर्ष की शुरूआत के साथ फरीदकोट पुलिस हाईटैक हो गई है। डॉ. प्रज्ञा जैन आई.पी.एस., एस.एस.पी. फरीदकोट की ओर से वर्ष 2025 के दौरान फरीदकोट जिले के सभी थानों व चौकियों की नुहार बदली गई थी। इस पहल के तहत थानों में उचित व पारदर्शी कार्यप्रणाली लाई गई, जिसके साथ जनता को पुलिस से सम्पर्क करने व सेवाएं हासिल करने में काफी आसानी हुई।

नववर्ष की आमद पर उनकी ओर से एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए फरीदकोट पुलिस को और आधुनिक, तकनीकी व डिजीटल बनाने के मजबूत इरादे के साथ सभी थानों व दफ्तरों को बड़ी संख्या में आधुनिक तकनीकी साजो समान मुहैया करवाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों को 7 लैपटाप, 24 एल.ई.डी. मॉनिटर (27 इंच), 24 सी.पी.यू. (32 जी.बी.), 24 यू.पी.ए. व 35 फिंगर प्रिंट स्कैनर दिए गए।

यह उपकरण सिर्फ तकनीकी समर्था बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि थानों व दफ्तरों में काम करने की गति व कारगुजारी को और उचित बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इसके साथ दफ्तर में कार्यों को आसान व तेज बनाने के लिए नई डिजीटल प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके साथ ही 18 एम.एफ.पी. प्रिंटर, 14 मोबाइल फोन, 8 क्यू आर बारकोड रीडर, 8 फैड स्लैप स्कैनर, 8 बारकोड प्रिंटर व 7 इनवर्टर सैट भी मुहैया करवाए गए हैं। इस संबंधी एस.एस.पी. फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि माननीय डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जी की ओर से राज्य भर के पुलिस ढांचे को आधुनिक तकनीक से लैस करने, कामकाज में और पारदर्शिता लाते हुए व जन सेवा को पहल देने संबंधी की गई पहलकदमियों के परिणाम के तहत, निलांबरी जगदले, आई.जी. फरीदकोट रेंज के नेतृत्व में आज जमीनी स्तर पर थानों व दफ्तरों में आधुनिक साजो समान मुहैया करवाया जा रहा है।

उन्होंने समूह अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत की कि दिए गए आधुनिक साजो समान की सही व जिम्मेदार ढंग से उपयोग यकीनी बनाया जाए, ताकि पब्लिक को समय सिर व भरोसेयोग पुलिस सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस मौके पर उनके साथ मनविंदरबीर सिंह एस.पी. (स्थानीय) फरीदकोट, नवीन कुमार डी.एस.पी. (स्थानीय) फरीदकोट, अवतार सिंह डी.एस.पी. इनवेस्टीगेशन फरीदकोट, जगतार सिंह डी.एस.पी. (सी.ए.डब्ल्यू. व सी) फरीदकोट, संजीव कुमार डी.एस.पी. सब-डिवीजन कोटकपूरा, इकबाल सिंह डी.एस.पी. सब-डिवीजन जैतो समेत जिले के समूह थाना प्रमुखों व थानों का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button