April 3, 2026 5:40 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान
सरगुजा संभाग

पृथ्वी के नाम वेदांता एल्युमीनियम का एक और ठोस कदम

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर जब दुनिया पर्यावरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही थी, तब वेदांता एल्युमीनियम ने इसे जीवंत करने का एक और उदाहरण पेश कर दिया। कंपनी ने झारसुगुड़ा स्थित अपने प्लांट से 650वीं फ्लाई ऐश रेक की सप्लाई करके सर्कुलर इकोनॉमी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया।

यह फ्लाई ऐश सीमेंट कंपनियों, हाईवे प्रोजेक्ट्स और ईंट निर्माण में इस्तेमाल हो रही है, यानि जो पहले वेस्ट था, वह अब देश की तरक्की का हिस्सा बन चुका है। अकेले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 223 रेक भेजकर 113% फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन का रिकॉर्ड छू लिया। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इस सप्लाई चेन को जीपीएस और ड्रोन की मदद से लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

वेदांता एल्युमीनियम ने भारत सरकार के अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत झारसुगुड़ा में ‘मातृवन’ पहल के तहत एक लाख से ज़्यादा पौधे लगाए, साथ ही सोलर एनर्जी और बायोडायवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए गेल और पीडब्ल्यूसी जैसे संगठनों से साझेदारी की है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कंपनी की यूनिट्स ने स्कूल प्रोग्राम्स, पोस्टर कॉन्टेस्ट, डिबेट और बड़े स्तर पर पौधारोपण किए, जहाँ बच्चों से लेकर किसानों तक हर कोई जुड़ा।

वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ श्री राजीव कुमार ने कहा, “हमारे लिए पृथ्वी दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन का संकल्प है। चाहे फ्लाई ऐश रेक की सप्लाई हो, खदानों में हरित पहल हो या विलुप्त हो रही प्रजातियों का संरक्षण, हम पर्यावरण को बचाने और टिकाऊ विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

2050 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में दूसरा स्थान, और एल्युमीनियम को ‘भविष्य की धातु’ के रूप में तैयार करना, वेदांता एल्युमीनियम हर दिशा में हरियाली की रफ्तार को आगे बढ़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button