March 6, 2026 2:42 pm
ब्रेकिंग
रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी...
हरियाणा

फरीदाबाद : नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों में लड़ाई, नशा तस्करी का विरोध करने पर जमकर बरसे ईंट-पत्थर

फरीदाबाद : फरीदाबाद स्थित नेहरू कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई और इसके बाद एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इस घटना के चलते कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेष समुदाय के लोग रात को अफीम गांजा चरस आदि सरेआम बेचते हैं और जब भी स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो यह लोग हावी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों के नाम भी बताते हुए कहा कि यह लोग नशा तस्करी करते हैं और विरोध करने पर अक्सर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं l

 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना था कि अभी नशा तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी सच्चाई सामने आई जाएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी l स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस को इनका पुख्ता बंदोबस्त करना चाहिए l पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button