March 14, 2026 2:48 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
पंजाब

Punjab के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने की मांग, करवाया जा रहा Online Survey

लुधियाना: पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकारी शिक्षकों ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल छुट्टियां 13 जनवरी तक हैं और 14 जनवरी से स्कूल खुलने हैं। शिक्षकों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है, जिसमें अब तक करीब 1200 लोग छुट्टियां बढ़ाने के पक्ष में, जबकि 250 लोग इसके विरोध में सामने आए हैं।

PunjabKesari

शिक्षकों का कहना है कि गिरते तापमान से बच्चों की सेहत प्रभावित हो सकती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी ठंड और कोहरा जारी रह सकता है। गौरतलब है कि सरकार पहले ही दो बार छुट्टियां बढ़ा चुकी है, अब शिक्षक बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें 20 जनवरी तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा 1.6 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा।  वहीं पहाड़ों में  हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भारी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।  मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 12 से 15 जनवरी तक ‘यैलो अलर्ट’ रहेगा व इसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाब के बार्डर एरिया वाले कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी बताया गया है। आलम यह है कि ठंड का कहर पंजाब के हर हिस्से में नजर आ रहा है, पटियाला की बात की जाए तो वहां का न्यूनतम तापमान 3.8 जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब भर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रिकार्ड हुआ है जोकि भारी ठंड बता रहा है।

Related Articles

Back to top button