Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर का बड़ा एक्शन, 20 किलो हेरोइन के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सतह पर, पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की बैठक में भारी हंगा... 🚨 जालंधर: डीएवी कॉलेज हॉल्ट के पास दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक ... सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट जारी: जानें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताज... स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के 3 शहरों को ₹4,485 करोड़ की सौगात, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने जारी ... पंजाब में लगातार पेपर लीक पर ABVP का बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के आवास के बाहर जोरदार प्र... सांपला के वार्ड 11 में बेड पर खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय मनोज का शव, एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए अम्बाला के साहा में देर रात सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद भीषण आग: कमरे में सो रहे 4 युवक गंभीर रूप से... जींद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से रचा गया नया इतिहास रोहतक: कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा समेत 4 पर दहेज हत्या की FIR, पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया प...

“इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल प्रकरण का मामला गरमाया हुआ है. इस पूरे प्रकरण को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी सरकार पर लगातार हमले कर रही है. इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को शहर के पीड़ित परिवारों और मरीजों से मुलाकात करेंगे. लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे सम्मेलन की अनुमति से इनकार कर दिया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ से 10 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचकर निजी क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे और उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जानेंगे. इस दौरान राहुल भागीरथपुरा भी पहुंचेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके उनके प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे.

प्रदेश का 70 प्रतिशत पानी दूषित

जीतू पटवारी ने कहा, “हम दूषित पेयजल की समस्या के समाधान पर सकारात्मक चर्चा के लिए गांधी की मौजूदगी में बुद्धिजीवियों, पर्यावरणविदों और राज्य भर के नगर निगम पार्षदों का एक सम्मेलन आयोजित करना चाहते थे, लेकिन हमें प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी. इसलिए हम बाद में यह सम्मेलन आयोजित करेंगे.” पटवारी ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत पानी दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है. उन्होंने इंदौर के पानी को ‘धीमा जहर’ करार देते हुए दावा किया कि इससे लोगों की किडनी और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है.

सवाल उठाने पर मंत्री विपक्ष को दे रहे गाली

पटवारी ने संस्कृत की मशहूर कहावत ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ का हवाला देते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘इंदौर में दूषित पेयजल से कई लोगों की मौत के बावजूद राज्य के मंत्री भव्य आयोजनों में व्यस्त हैं और वे हमें गालियां देकर कह रहे हैं कि हम इस घटना को लेकर सवाल क्यों उठा रहे हैं?’ बता दें कि राहुल गांधी 17 जनवरी को सुबह सवा 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे तक रहेंगे. इस दौरान उनका भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात, मृतकों के परिजनों से चर्चा और अस्पताल में पीड़ितों से भी मुलाकात प्रस्तावित है.

क्या है पूरा मामला? मौत के आंकड़ों पर चल रहा खेल

शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला दिसंबर के आखिर में शुरू हुआ था. स्थानीय नागरिकों ने इस प्रकोप में अब तक 24 लोगों के दम तोड़ने का दावा किया है. मृतकों के आंकड़े को लेकर विरोधाभासी दावों के बीच राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में बृहस्पतिवार को पेश स्थिति रिपोर्ट में भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त प्रकोप के दौरान पांच माह के बालक समेत सात लोगों की मौत का जिक्र किया है. इस बीच, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक समिति के किए गए ‘डेथ ऑडिट’ की रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भागीरथपुरा के 15 लोगों की मौत इस प्रकोप से किसी न किसी तरह जुड़ी हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.