February 24, 2026 10:11 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

Ambikapur News: अंबिकापुर आएंगे आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल, बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को देंगे तनाव मुक्त रहने की टिप्स

सरगुजा: दसवीं की पढ़ाई के बाद हर छात्र को अपने करियर के लिए बड़ा फैसला लेना होता है. लेकिन सही गाइडेंस नहीं होने के कारण कई बार छात्र निर्णय नहीं ले पाते या गलत निर्णय लेकर अपना भविष्य बनाने निकल पड़ते हैं. इस तरह की दुविधा से छात्रों को निकालने उनका करियर गाइडेंस करने जाने माने गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार और प्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल अंबिकापुर आ रहे हैं.

युवा उड़ान 2026

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने सरगुजा जिले के छात्रों के लिए एक करियर-उन्मुख कार्यक्रम “युवा उड़ान 2026” का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम 22 जनवरी को सुबह 11 बजे अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित कला केंद्र मैदान में आयोजित होगा. छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने जिले के वरिष्ठ प्रोफेसर व शिक्षकों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन कराया.

परीक्षा की तैयारी पर चर्चा

विश्वविजय सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध व्यक्तित्वों की उपस्थिति है. सुपर 30 के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित गणितज्ञ आनंद कुमार, छात्र छात्राओं को कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सफलता के वास्तविक मंत्र बताएंगे. उनके प्रेरक विचार लाखों विद्यार्थियों को नई दिशा दे चुके हैं. इसके साथ ही देशभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय लेखक नीलोत्पल मृणाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और छात्रों से सपनों, संघर्ष, अनुशासन और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे.

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरगुजा के विद्यार्थियों में शिक्षा, करियर विकल्पों और भविष्य की तैयारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिल सके.

कक्षा 9वीं से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम तैयार किया गया है. छात्रों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा-विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, राज्य युवा आयोग

राज्य युवा आयोग का आयोजन है, जिसमें देश के प्रमुख युवा आइकन शामिल हो रहे हैं. परीक्षा, जीवन और करियर में सफलता को लेकर चर्चा होगी. परीक्षार्थियों को स्ट्रेस दूर कर तैयारी को लेकर टिप्स दिए जाएंगे-दिनेश कुमार झा, डीईओ

सरगुजा के छात्र और युवाओं के लिए खास सूचना

इस आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है. सरगुजा कलेक्टर आयोजन की तैयारी को लेकर विभागीय समन्वय स्थापित कर आयोजन की व्यवस्थित रूप रेखा बना रहे रहे हैं. युवा आयोग ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस पहल का लाभ ले सके.

Related Articles

Back to top button