February 23, 2026 10:56 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

झारखंड में शादी की खुशियां मातम में बदली! बेकाबू होकर पलटी बारातियों से भरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 50 से ज्यादा घायल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार के महुआडांड में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाराती भीषण हादसे का शिकार हो गए. घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बस पर सवार होकर लगभग 90 बाराती, झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव आ रहे थे. तभी वह हादसे का शिकार हो गए.

इस घटना में घायल लोगों को महुआडांड़ के स्वास्थ्य केंद्र और अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनमें से कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव से झारखंड के लातेहार आते वक्त बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. इसी वजह से ये हादसा हुआ. बस की क्षमता लगभग 50 लोगों के बैठने की थी, लेकिन हादसे के वक्त बस में लगभग 90 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और बूढ़ों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.

मृतकों की पहचान हो गई

जब ओवरलोडेड बस लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में पहुंचीं तो ड्राइवर का कंट्रोल हट गया. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ओरसा घाटी में पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से बस बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. भीषण बस हादसे में मृत लोगों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव के रहने वाली लीलावती देवी, रमेश मनिका, फगुआ राम, रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामती देवी, सुखना भुईया, विजय सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों के चलते हुआ. क्या बस का ब्रेक फेल हो गया था या फिर बस के ओवरलोड होने की वजह से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया. वहीं लातेहार जिला में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिला के उपायुक्त को तत्काल घायलों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button