February 25, 2026 12:47 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
व्यापार

अडानी को मुकेश नहीं अनिल अंबानी देंगे टक्कर, कर ली 2000 करोड़ की डील

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोलर पैनलों के निर्माण के लिए अपनी पहली यूनिट चालू कर दी है. मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ की जगह पर गीगा फैक्ट्रियां बना रही है. वहीं, अब अनिल अंबानी ने देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. जिसके बाद से Reliance Power Ltd कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है.

कंपनी ने घोषणा की कि उसने भूटान सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (GDL) के साथ लॉन्ग टर्म पावर परचेस एग्रीमेंट के लिए कमर्शियल टर्म शीट पर साइन किए हैं. ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (GDL) पर भूटान सरकार की इनवेस्टमेंट इकाई ड्रक होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड (DHI) का मालिकाना हक है. अब रिलायंस पावर, भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट बनाएगी.

2000 करोड़ रुपए की डील

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power Ltd और भूटान सरकार की इनवेस्टमेंट इकाई ड्रक होल्डिंग एंड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड (DHI) मिलकर 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले वेंचर के जरिए भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट डेवलप करेंगी. इस सोलर पावर प्रोजेक्ट की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 500 मेगावाट (MW) की होगी. इस प्रोजेक्ट में बिल्ड- ओन- ऑपरेट मॉडल के तहत 2000 करोड़ रुपए का कैपिटल आउटले होगा.

ये भूटान के सोलर फील्ड में अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश है. भूटान को ज्यादा क्लीन एनर्जी मिलेगी और उसे भारत सहित अपने पड़ोसियों के साथ बिजली साझा करने की अनुमति मिलेगी. अक्टूबर 2024 में, रिलायंस एंटरप्राइजेज – रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम – ने देश में स्वच्छ ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने के लिए भूटान की ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (DHI) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की.

2 साल में शेयर ने दिया 299.83% का रिटर्न

कंपनी का शेयर पिछले एक हफ्ते में 7.32 प्रतिशत तक बढ़ा है. वहीं 1 महीने में शेयर में 8.92 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 28.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और 2 साल में शेयर ने 299.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. Reliance Power Ltd के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 54.25 रुपए है. वहीं कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 23.26 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 18,441.91 करोड़ रुपए है.

Related Articles

Back to top button