Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान से 50 सिख सुरक्षित लौटे भारत, स. लाजपाल सिंह आनंद ने पीएम मोदी और जयवी... फरीदकोट में सीआईए स्टाफ का बड़ा प्रहार: दाना मंडी के पास 208 ग्राम हेरोइन के साथ फिरोजपुर के 2 तस्कर...

Agra Raj Murder Case: आगरा में पुलिस मुठभेड़, राज मर्डर केस का शूटर अरबाज एनकाउंटर में ढेर

आगरा के राज चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी आज सुबह पुलिस एनकांउट में मारा गया. एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था और रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं पुलिस की जवाब कार्रवाई में वह मारा गया.

हत्या मामले में गठित पुलिस टीम मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी निवासी खंदौली, आगरा को घटना में प्रयोग किए गए गए तमंचे की बरामदगी के लिए लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

अरबाज खान की फायरिंग से आरक्षी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए. वहीं उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना व निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को एक गोली छापी में और दूसरी दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया

पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

क्या था पूरा मामला?

23 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में राज चौहान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. थाना ट्रांस यमुना ने आरोपी मंसूरी के खिलाफा मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में मामले की जांच करने के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था. जिसके बाद मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.