March 26, 2026 3:46 pm
ब्रेकिंग
'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी...
व्यापार

India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के ‘मेगा डील’ ऐलान के बाद बदल जाएगी दुनिया की इकोनॉमी

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सहमति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर शाम ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने कहा कि वह भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर देंगे. इसके अलावा ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदने और रूस से तेल आयात बंद करने के लिए तैयार हो गया है, हालांकि, भारत की ओर से तेल खरीदी पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन माना जा रहा है कि भारत, अब रूस से तेल खरीदी जारी नहीं रखेगा.

सूत्रों के मुताबिक, भारत दुनिया में जहां भी प्रतिबंध नहीं है वहां से कच्चा तेल रेट के आधार पर खरीदता रहेगा. इसका मतलब ये है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. वेनेजुएला पर जब पाबंदी थी तब नहीं खरीदा था. अब पाबंदी नहीं है इसलिये वेनेजुएला से तेल खरीदा जाएगा. बड़ी बात ये है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है. कृषि और डेयरी में जो संवेदनशील क्षेत्र प्रोटेक्टेड थे वे आगे भी रहेंगे.

रूसी तेल के मुद्दे को बार-बार उठाता रहा अमेरिका

ट्रंप ने मंगलवार को एक समझौते की घोषणा करते हुए कहा, भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई है. यह बयान दोनों देशों के बीच एक साल से ज्यादा समय से चल रहे व्यापारिक तनाव के बाद आया. ट्रंप बार-बार भारत में रूसी तेल आयात के मुद्दे को उठाते रहे हैं. इस दौरान यूक्रेन में चल रही जंग के बीच ट्रंप ने खुले तौर पर भारत पर रूस से तेल खरीद कम करने का दबाव बनाया और कई बार ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी. उन्होंने चेतावनी दी कि शुल्क बढ़ाए जाएंगे और यहां तक कहा कि भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं.

क्या वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के मजबूत और सम्मानित नेता हैं. हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना भी शामिल है. उन्होंने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से और संभवतः वेनेजुएला से भी, ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई है.

Related Articles

Back to top button