April 4, 2026 3:50 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

डिप्रेशन की शिकार मेडिकल छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, कैंसर विषय में कर रही थी MD

कोरबा: युवाओं के आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन एसी खबरें सामने आती रहती हैं, जहां कोई युवक या युवती किसी वहज से जीवन से हार मान ले रहे हैं और जीवनलीला समाप्त कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से आया है, जहां एक मेडिकल छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस घटना को लेकर स्वजन का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। बता दें कि एसईसीएल की कुसमुंडा के विभागीय आवासीय परिसर विकास नगर के आवास क्रमांक एम-55 में शशिभूषण गौतम अपनी पत्नी, 2 पुत्र व 1 पुत्री के साथ निवासरत हैं। उनकी सबसे बड़ी पुत्री डॉक्टर छाया गौतम कैंसर विषय पर एमडी की पढ़ाई रायपुर के एक मेडिकल कॉलेज कर रही थी।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8.45 से 9.45 बजे के बीच छाया ने अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। स्वजन को जब जानकारी हुई, तब उनमें हड़कंप मच गया। आनन- फानन में घटना की सूचना पिता शशिभूषण ने कुसमुंडा पुलिस को दी। थाना प्रभारी युवराज तिवारी स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव नीचे उतार कर पंचनामा किया।

स्वजन ने कहा, पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी

स्वजन ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर केवल इतना बताया कि छाया ने आत्महत्या क्यों की, यह समझ से परे है, पर वह कुछ दिन से डिप्रेशन में थीं। पूछने पर भी कुछ नहीं बताती थी। पुलिस स्थल से सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button