February 16, 2026 5:58 pm
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में तोतापुरी बकरा बना शहर की शान, देखने उमड़ी भीड़, लोग ले रहे हैं सेल्फी..

बुरहानपुर।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है, लेकिन इस बार बुरहानपुर के एक खास बकरे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहर के अकबरी सराय क्षेत्र में रहने वाले शाहिद खान का ‘तोतापुरी हैदराबादी’ नस्ल का बकरा चर्चा का केंद्र बन गया है। जब शाहिद अपने इस दो साल के बकरे को बाजार लेकर पहुंचे, तो उसकी ऊंचाई और शानदार कद-काठी देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते बकरे को देखने के लिए बाजार में भीड़ लग गई।

शाहिद खान ने इस बकरे को बचपन से बेटे की तरह पाला है। उसका रखरखाव, खानपान और देखभाल में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि यह बकरा अब न सिर्फ शारीरिक रूप से खास बन गया है, बल्कि इसकी कीमत भी चर्चा में है। अब तक इस बकरे के लिए 95 हजार रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन शाहिद इसे 1 लाख 20 हजार रुपये से कम में नहीं बेचेंगे।

खास बात यह है कि शाहिद इस बकरे को बाहर नहीं बल्कि बुरहानपुर में ही बेचना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह बकरा बुरहानपुर की शान बना है और वे चाहते हैं कि इसकी कुर्बानी भी यहीं दी जाए। फिलहाल यह बकरा सोशल मीडिया से लेकर शहर के बाजारों तक सुर्खियों में बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button