February 20, 2026 8:46 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
छत्तीसगढ़

स्वच्छता प्रहरी ‘JOSH’ बना बदलाव का सशक्त माध्यम, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से सामने आई बदलाव की तस्वीर

एमसीबी: शहरों और ग्रामीण इलाकों में जैसे-जैसे आबादी का दबाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे गंदगी का अंबार भी लगता जा रहा है. नगर निगम और ग्राम पंचायत स्तर पर साफ सफाई का अभियान तो चलता ही रहता है. बावजूद इसके लोगों से भी अपील की जाती है कि वो अपने आस पास के क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाए रखें. इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने एक अभिनव और सराहनीय पहल की शुरुआत की है.

इस पहल का नाम है जर्नी ऑफ़ सेनीटेशन हाइजीन (JOSH) स्वच्छता प्रहरी के माध्यम से जिले में स्वच्छता अभियान को नई दिशा और नई पहचान मिल रही है. यह पहल न सिर्फ सफाई व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है.

स्वच्छता प्रहरी ‘JOSH’ बना बदलाव का सशक्त माध्यम

स्वच्छता अभियान के तहत भरतपुर, मनेंद्रगढ़ ,और खड़गवां तीनों जनपदों में स्वच्छता प्रहरी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने 20 किलोमीटर के दायरे में स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं. ये स्वच्छता प्रहरी आधुनिक सफाई उपकरणों से लैस होते हैं, जिनमें झाड़ू, वाटर गन सहित अन्य जरूरी सामानों की लिस्ट शामिल है.

शौचालय से हैंडवॉश यूनिट तक की होती है संपूर्ण सफाई

स्वच्छता प्रहरी द्वारा सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की गहन सफाई की जा रही है. इसके अंतर्गत शौचालय की फर्श की सफाई, सीट और यूरिनल की सफाई, जाले हटाना, हैंडवॉश यूनिट की सफाई, दरवाजों और आसपास के क्षेत्र की सफाई जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है.

200 रुपए सफाई का चार्ज

इस पहल के तहत सफाई सेवा के लिए मात्र ₹200 का भुगतान निर्धारित किया गया है. यह भुगतान उस व्यक्ति, संस्था या कार्यालय द्वारा किया जाता है, जो स्वच्छता प्रहरी की सेवा लेना चाहता है. कम लागत में बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने से लोग इस पहल से तेजी से जुड़ रहे हैं.स्वच्छता प्रहरी JOSH के प्रभाव से जिले में स्वच्छता की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बेहतर हुई है और लोगों में स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है.

स्वच्छता प्रहरी जर्नी ऑफ़ सेनीटेशन हाइजीन (JOSH) एक अनूठी और नवाचारपूर्ण पहल है. स्वच्छता प्रहरी के निरंतर प्रयासों से जिले में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, आमजन स्वच्छता के महत्व को समझ रहे हैं. आने वाले समय में इस पहल को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा: अंकिता सोम, सीईओ, जिला पंचायत एमसीबी

स्वच्छता प्रहरी JOSH न केवल एक अभियान है, बल्कि एमसीबी जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर ले जाने का एक मजबूत कदम भी साबित हो रहा है. जिला प्रशासन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है.

Related Articles

Back to top button