Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

जिंदा जलाने के लिए घर बंद करके लगा दी आग, बाल-बाल बचा शिक्षक का परिवार

नंदिनी: दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप इलाके में हत्या की कोशिश का एक भयानक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने के लिए घर बाहर से बंद करके उसमें आग लगा दिया। गनिमत यह रही की पड़ोसियों की मदद से वक्त रहते पूरा परिवार बाहर निकल पाया। किसी की भी जान नहीं गई बस घर के बाहर खड़ी गाड़ियां जल गई।

जानकारी के अनुसार टाउनशिप नंदिनी नगर निवासी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगाने वाले के घर के दरवाजा की कुंडी बाहर से लगा दी थी। पड़ोसी ने कुंडी खोली, तब जाकर प्रार्थी सहित परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकल पाए। आगजनी की इस घटना में प्रार्थी के घर के बाहर रखे तीन वाहन जलकर खाक हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.