February 22, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
उत्तरप्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: यूपी में हाई अलर्ट, राजस्थान में स्कूल बंद और फ्लाइट्स रद्द

पहलगाम आतंकी हमले बाद देश भर में गुस्सा था. लोग सरकार से पाकिस्तान को इस बार कड़ा सबक सिखाने की बात कह रहे थे. इसी बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर दी. इस एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी पुलिस सतर्क है. संसाधनों से लैस है, और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं.

जैसलमेर और बाड़मेर लोगों ने सुनीं आवाजें

वहीं जयपुर चार फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में स्कलों की छुट्टियां कर दी गई हैं. इन जिलों के कलेक्टर्स ने ये ऐलान किया है. बीकानेर में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. साथ ही उनको निर्देश दिया गया कि वो मुख्यालय नहीं छोड़ें.रात करीब 2 बजे जैसलमेर और बाड़मेर के क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों की अवाजेंं लोगों को सुनाई दीं.

सीएम भजनलाल ने किया पोस्ट

जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों ने लड़ाकू विमानों की अवाजें सुनीं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर रात करीब डेढ बजे एयर स्ट्राइक शुरू की थी. रात करीब तीन बजे तक इसकी खबर देश भर में फैल गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी रात को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया. सीएम ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर लगाया. साथ ही लिखा, ‘शौर्यं तेज: संयमश्च, यत्र भारतसैनिका: विजयं तेषु नित्यं स्यात, जयतु भारतमाता.’

आतंकी ठिकानें नष्ट

बता दें कि भारतीय सेना ने पीओके के मुजफ्फराबाद, बाघ, गुलपुर, कोटली, भीमबेर के साथ पाकिस्थान के सियालकोट, मुरीदके, चक अमरू और बहावलपुर में मिशाइलों से हमला किया. कार्रवाई में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. सुबह 5 बजे तक 30 लोगों की मौत की खबर है.

Related Articles

Back to top button