March 14, 2026 3:06 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
लाइफ स्टाइल

स्किन टाइप के मुताबिक कैसे चुनें मॉइस्चराइजर? एक्सपर्ट से जानें

स्किन केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जाता है. इसमें एक मॉइस्चराइजर भी है. मौसम चाहे कोई भी हो इसका उपयोग ज्यादातर लोग करते हैं. यह स्किन को मॉइस्चर यानी की नमी बनाए रखने और हाइड्रेट करने में मदद करता है. यह हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. इसका उपयोग हमेशा मौसम और स्किन टाइप के मुताबिक करना चाहिए.

आजकल मार्केट में कई तरह के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं. इसे लगाने से पहले चेहरा धोना चाहिए. लेकिन इससे फायदे पाने के लिए उसको अपनी स्किन और उससे जुड़ी परेशानी के मुताबिक सही मॉइश्चराइजर का चयन करना चाहिए. इसके बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से की आपकी स्किन टाइप के मुताबिक कौन-सा मॉइस्चराइजर आपके लिए सही रहेगा.

ऑयली स्किन

दिल्ली के श्रीबालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय सिंघल ने बताया कि हर व्यक्ति की स्किन टाइप अलग होती है और उसी के मुताबिक मॉइस्चराइजर का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको ऐसे मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए जो ऑयल-फ्री हो और जिसमें नॉन-कॉमेडोजेनिक (यानी पोर्स को ब्लॉक न करने वाला) गुण हों.

स्किन टाइप की पहचान कैसे करें

अगर आपको नहीं पता है कि आपकी स्किन का टाइप कौन सा है तो इसके लिए बेहद आसान तरीका अपनाया जा सकता है. हेल्थलाइन के मुताबिक एक टिशू पेपर लें और इसे कई बार फोल्ड कर लें. अब इसे चेहरे पर थोड़ी देर के लिए रखें और प्रेस करें. ऐसा करने से स्किन पर निकलने वाला ऑयल पेपर पर भी लगेगा. कागज पर लगे तेल से आप तय कर सकते हैं कि स्किन का टाइप कौन सा है.

ड्राई या सेंसिटिव स्किन

ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीमी और हेवी मॉइस्चराइजर बेहतर होता है, जिसमें शीया बटर, ग्लिसरीन या हाइलूरोनिक एसिड जैसे तत्व हों जो त्वचा की नमी को बनाए रखें. सेंसिटिव स्किन के लिए ऐसे मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें खुशबू और केमिकल्स कम हों ताकि एलर्जी या जलन से बचा जा सके.

एक्ने-प्रोन स्किन

एक्सपर्ट का कहना है कि एक्ने-प्रोन स्किन यानी जिन लोगों को पिंपल्स या मुंहासे की समस्या रहती है. उन्हें लिए जेल-बेस्ड हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही, मौसम के हिसाब से भी मॉइस्चराइजर बदलना चाहिए, गर्मी में हल्का और सर्दियों में थोड़ा गाढ़ा सही रहेगा.

मॉइस्चराइजर का काम न सिर्फ स्किन को हाइड्रेट करना है, बल्कि उसे बाहरी नुकसान से बचाना भी होता है. इसलिए अपनी स्किन टाइप और जरूरतों के मुताबिक सही मॉइस्चराइजर का चयन करना बहुत जरूरी है. अगर स्किन से जुड़ी परेशानी है और जरूरत पड़ने पर स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें.

स्किन टाइप को कैसे पहचानें?

स्किन टाइप को पहचानें के लिए चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद क्रीम लगाकर उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. अगर स्किन अच्छी तरह से स्किन में एब्जॉर्ब हो गई है, तो इसका मतलब आपकी स्किन ड्राई हो सकती हैं. इसके अलावा क्रीम देर तक स्किन पर रहती हैं और हल्के पसीने के साथ निकल रही है, तो आपकी स्किन ऑयली हो सकती हैं.

इसके अलावा एक तरीका ये भी है कि चेहरे को क्लींजर से साफ या फिर फेस वॉश करें. इसके बाद तौलिए से हल्का थपथपाकर सुखा लें. अब मॉइस्चराइजर या टोनर चेहरे पर लगाएं. एक घंटे तक इंतजार करें. अगर स्किन पर ऑयल या फिर ड्राइनेस नहीं है, तो इसका मतलब आपकी स्किन नॉर्मल है. अगर ऑयल नजर आता है, तो स्किन टाइप ऑयली हो सकता है, खासकर टी-जोन के पास. अगर चेहरे पर ड्राइनेस हो रही है और साथ ही ऑयल नजर आ रहा है, तो आपका स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है. अगर सही स्किन के बाद भी चेहरे पर खुजली, इरिटेशन या रेडनेस लग रही है, तो आपका स्किन टाइप सेंसिटिव है.

Related Articles

Back to top button