March 14, 2026 6:47 pm
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...
हरियाणा

Kurukshetra Crime News: मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- “जब तक जिंदा है, जेल में ही रहेगा”; कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक फैसला

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में नाबालिगा से दुष्कर्म करने के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को उसकी अंतिम सांस तक जेल में रहने की कटोर सजा सुनाई है। कोर्ट में पुराने केस में 5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के दोषी जिला कैथल के भागल निवासी विक्रम उर्फ विक्की पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला 2 जून 2023 का है जब दोषी ने पिहोवा इलाके से 5 वर्षीय मासूम बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा किया था। बाद में खंडहर में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। वारदात के बाद बच्ची को लहूलुहान और बेसुध हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय पार्षद ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी।

वहीं सूचना के बाद पुलिस मौरे पर पहुंची और बच्ची को तुरंत पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया था कि उसकी बेटी सुबह पड़ोस में खेलने गई थी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोषी बच्ची का हाथ पकड़कर उसे ले जाता हुआ साफ दिखाई दिया। यही सीसीटीवी फुटेज अदालत में दोषी को सजा दिलाने के लिए अहम कड़ी साबित हुई।

Related Articles

Back to top button